अब तक आपने कई अलग-अलग तरह से तो पनीर बनाया ही होगा पर अब इसे बनाइए एक अलग अंदाज में. यकीनन इसका ये स्वाद भी आपको बहुत पसंद आएगा.
Servings
2 - 4
★ 4
Rating
3 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
पनीर 250 ग्राम (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)
1 टेबलस्पून अदरक पेस्ट
4-5 काजू, दो हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), लहसुन की 5-6 कलियां (बारीक कटी हुईं), दो प्याज (टुकड़ों में कटा हुआ)
1 टेबलस्पून धनियापत्ती (बारीक कटा हुआ)
1 कप दही, दो तेज पत्ता, एक टुकड़ा दालचीनी, चार छोटी इलायची, चार लौंग
2 टेबलस्पून, धनिया पाउडर
1 टीस्पून, जीरा पाउडर
1/2 कप ताजी क्रीम
1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1 टीस्पून गरम मसाला
1/2 टीस्पून हल्दी
स्वादानुसार नमक, तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में तेल डालकर गरम करें.
2
तेल के गरम होते ही इसमें प्याज, मिर्च, लहसुन और अदरक का पेस्ट डालकर सुनहरा होने तक भून लें.
3
भूनने के बाद आंच बंद करें और कुछ देर ठंडा होने दें. ठंडा होने के बाद इसे पीसकर पेस्ट बना लें.
4
अब इसी पैन में थोड़ा और तेल डालकर दोबारा गरम करें.
5
तेल के गरम होने पर इसमें काजू, तेज पत्ता, दालचीनी, इलायची और लौंग डालकर भूनें.
6
फिर इसमें तैयार किया हुआ पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर तेल छोड़ने तक पकाएं.
7
अब इसमें फेंटा हुआ दही और पानी डालकर कड़छी से चलाते हुए मिलाएं.
8
एक उबाल आने के बाद इसमें पनीर के टुकड़े, क्रीम और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह से मिलाएं.
9
3 मिनट तक पकाने के बाद आंच बंद कर दें.
10
तैयार है दम पनीर. हरे धनिया से गार्निश कर सर्व करें.
#dum paneer#dum paneer recipe#dum paneer recipe easy#recipe of dum paneer#dum paneer recipe in hindi#how to make dahi anjeer ke kebab#how to make dum paneer at home#dum paneer kaise banate hai#dum paneer recipe video#dum paneer kaise banta hai#ta