पनीर टिक्का मसाला बनाने में थोड़ा वक्त और मेहनत लगती है. पर इसके यमी टेस्ट के आगे आप सब भूल जाएंगे. तो फटाफट ट्राई करें यह रेसिपी -
Servings
2 - 4
★ 4.4
Rating
976 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
पनीर टिक्का के लिए -
250 ग्राम पनीर, आधा कप दही, आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर, एक चम्मच धनिया पाउडर, एक चम्मच लहसुन-अदरक का पेस्ट, आवश्यकतानुसार लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच चाट मसाला, एक छोटा चम्मच नींबू का रस
स्वादानुसार नमक, तेल, ग्रेवी के लिए -, कटे हुए 2 प्याज, कटे हुए 2 टमाटर, एक बड़ा चम्मच धनिया बीज, एक दालचीनी का टुकड़ा, एक बड़ी इलायची, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, एक सूखी लाल मिर्च, आधा छोटा चम्मच गरम मसाला, पिसी हुई कसूरी मेथी आधी छोटी चम्मच
1/4 कप मलाई (क्रीम)
10 काजू
स्वादानुसार नमक, तेल या मक्खन
🍳 विधि
1
पनीर टिक्का तैयार करने के लिए -
2
पनीर बड़े चौकोर टुकड़ों में काट लें.
3
अब एक बर्तन में दही फेंट लें. इसमें नमक, काली मिर्च, लाल मिर्च, जीरा, धनिया पाउडर, चाट मसाला, नींबू का रस और लहसुन-अदरक का पेस्ट मिक्स कर दें.
4
इसके बाद पनीर के टुकडों को दही में डाल कर अच्छी तरह मिलाएं. करीब एक घंटे के लिए पनीर को मेरिनेट होने रख दें.
5
अब गैस पर पैन में तेल गर्म करें. इसके बाद मेरिनेट पनीर को पैन में डालकर फ्राई करें. पनीर को पलटकर चारों तरफ से ब्राउन होने तक फ्राई कर लें.
6
फिर पनीर को प्लेट में निकाल लें.
7
पनीर टिक्का मसाला तैयार करने के लिए -
8
गैस पर कड़ाही में तेल या मक्खन गर्म करें. इसमें धनिया के बीज, बड़ी इलायची, दालचीनी और सूखी लाल मिर्च का तड़का लगाएं.
9
इसके बाद कड़ाही में काजू डालकर एक मिनट तक फ्राई करें. फिर प्याज डालकर मध्यम आंच पर हल्का सुनहरा होने तक पकाएं.
10
अब टमाटर और नमक डालकर पकाएं. जब टमाटर अच्छी तरह नर्म होकर पक जाएं, तो इसमें हल्दी, गरम मसाला और लाल मिर्च पाउडर डालकर एक मिनट तक पकाएं.
11
फिर गैस बंद करके प्याज-टमाटर के मिक्सचर को ठंडा कर लें. इसके बाद मिश्रण में थोड़ा पानी मिलाएं. इसे मिक्सर में पीसकर ग्रेवी का पेस्ट तैयार कर लें.
12
अब एक बार फिर गैस पर कड़ाही में तेल या मक्खन गर्म करें. इसमें ग्रेवी और आधा कप पानी डालकर मध्यम आंच पर पकाएं.
13
जब ग्रेवी में उबाल आने लगे, तो इसमें कसूरी मेथी डालें. फिर कड़ाही में पनीर टिक्का डालकर, धीमी आंच पर ग्रेवी गाढ़ी होने तक पकाएं.
14
अब इसमें मलाई (क्रीम) डालकर एक मिनट और पकाएं.
15
गैस बंद कर दें . हरी धनिया पत्तियों से गार्निश करके पनीर टिक्का मसाला रोटियों के साथ सर्व करें.
#paneer tikka masala#paneer tikka#paneer tikka masala recipe#paneer tikka masala recipe in hindi#easy recipe of paneer tikka masala#paneer recipe