पनीर टिक्का मसाला
पनीर टिक्का मसाला बनाने में थोड़ा वक्त और मेहनत लगती है. पर इसके यमी टेस्ट के आगे आप सब भूल जाएंगे. तो फटाफट ट्राई करें यह रेसिपी -
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- पनीर टिक्का के लिए -
- 250 ग्राम पनीर, आधा कप दही, आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर, एक चम्मच धनिया पाउडर, एक चम्मच लहसुन-अदरक का पेस्ट, आवश्यकतानुसार लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच चाट मसाला, एक छोटा चम्मच नींबू का रस
- स्वादानुसार नमक, तेल, ग्रेवी के लिए -, कटे हुए 2 प्याज, कटे हुए 2 टमाटर, एक बड़ा चम्मच धनिया बीज, एक दालचीनी का टुकड़ा, एक बड़ी इलायची, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, एक सूखी लाल मिर्च, आधा छोटा चम्मच गरम मसाला, पिसी हुई कसूरी मेथी आधी छोटी चम्मच
- 1/4 कप मलाई (क्रीम)
- 10 काजू
- स्वादानुसार नमक, तेल या मक्खन
विधि
- पनीर बड़े चौकोर टुकड़ों में काट लें.
- अब एक बर्तन में दही फेंट लें. इसमें नमक, काली मिर्च, लाल मिर्च, जीरा, धनिया पाउडर, चाट मसाला, नींबू का रस और लहसुन-अदरक का पेस्ट मिक्स कर दें.
- इसके बाद पनीर के टुकडों को दही में डाल कर अच्छी तरह मिलाएं. करीब एक घंटे के लिए पनीर को मेरिनेट होने रख दें.
- अब गैस पर पैन में तेल गर्म करें. इसके बाद मेरिनेट पनीर को पैन में डालकर फ्राई करें. पनीर को पलटकर चारों तरफ से ब्राउन होने तक फ्राई कर लें.
- फिर पनीर को प्लेट में निकाल लें.
पनीर टिक्का मसाला तैयार करने के लिए -
- गैस पर कड़ाही में तेल या मक्खन गर्म करें. इसमें धनिया के बीज, बड़ी इलायची, दालचीनी और सूखी लाल मिर्च का तड़का लगाएं.
- इसके बाद कड़ाही में काजू डालकर एक मिनट तक फ्राई करें. फिर प्याज डालकर मध्यम आंच पर हल्का सुनहरा होने तक पकाएं.
- अब टमाटर और नमक डालकर पकाएं. जब टमाटर अच्छी तरह नर्म होकर पक जाएं, तो इसमें हल्दी, गरम मसाला और लाल मिर्च पाउडर डालकर एक मिनट तक पकाएं.
- फिर गैस बंद करके प्याज-टमाटर के मिक्सचर को ठंडा कर लें. इसके बाद मिश्रण में थोड़ा पानी मिलाएं. इसे मिक्सर में पीसकर ग्रेवी का पेस्ट तैयार कर लें.
- अब एक बार फिर गैस पर कड़ाही में तेल या मक्खन गर्म करें. इसमें ग्रेवी और आधा कप पानी डालकर मध्यम आंच पर पकाएं.
- जब ग्रेवी में उबाल आने लगे, तो इसमें कसूरी मेथी डालें. फिर कड़ाही में पनीर टिक्का डालकर, धीमी आंच पर ग्रेवी गाढ़ी होने तक पकाएं.
- अब इसमें मलाई (क्रीम) डालकर एक मिनट और पकाएं.
- गैस बंद कर दें . हरी धनिया पत्तियों से गार्निश करके पनीर टिक्का मसाला रोटियों के साथ सर्व करें.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
पनीर टिक्का मसाला एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे पनीर टिक्का के लिए - और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
पनीर टिक्का मसाला बनाने के लिए सबसे पहले पनीर टिक्का के लिए - तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
पनीर टिक्का मसाला बनाने में लगभग 1.5 से 2 घंटे तैयारी का समय और 1.5 से 2 घंटे पकाने का समय लग सकता है।
यह पनीर टिक्का मसाला रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
पनीर टिक्का मसाला बनाने के लिए पनीर टिक्का के लिए - के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, पनीर टिक्का मसाला को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
पनीर टिक्का मसाला का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
पनीर टिक्का मसाला एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT