इस अंदाज में बनाइए पत्तागोभी मटर मसाला
पत्तागोभी की सब्जी तो आपने कई बार बनाई, खाई और खिलाई होगी पर पत्तागोभी की सब्जी का ये स्वाद आपको यकीनन पसंद आएगा.
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
- 1/2 पत्तागोभी (बारीक कटी हुई)
- 1/2 कटोरी मटर
- 1 गाजर (टुकड़ों में कटा हुआ)
- 1 आलू (टुकड़ों में कटा हुआ)
- 1 टमाटर (टुकड़ों में कटा हुआ)
- 2-3 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- 1 तेजपत्ता
- 1/4 टीस्पून जीरा
- 1 टीस्पून हल्दी
- 1 टेबलस्पून जीरा पाउडर
- 1/4 टीस्पून धनिया पाउडर
- 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1 टीस्पून गरम मसाला, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
-
1
सबसे पहले मीडियम आंच पे एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
-
2
तेल के गरम होते ही जीरा और तेजपत्ता डालकर भूनें.
-
3
जीरे के चटकते ही पत्तागोभी, गाजर, मटर, आलू, टमाटर और हरी मिर्च डाल दें.
-
4
अब हल्दी, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
-
5
पैन को ढक दें और सब्जी के सॉफ्ट होने तक इसे पकाएं.
-
6
जब सारी सब्जियां सॉफ्ट हो जाएं तब ऊपर से गरम मसाला मिलाकर आंच बंद कर दें.
-
7
तैयार है पत्तागोभी मटर मसाला. रोटी या पराठे के साथ सर्व करें.
#pattagobhi matar aalu masala recipe in hindi
#indian kitchen
#indian recipe
#pattagobhi
#carrot
#peas
#cabbage
#पत्तागोभी की सब्जी