अरबी की सब्जी को एक ही तरह से बनाकर बोर हो गए हैं तो अब पकवानगली में जानें प्याज वाली अरबी बनाने का आसान तरीका.
Servings
2 - 4
★ 3.8
Rating
4 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
आधी किलो अरबी (उबली हुई), दो प्याज बारीक कटा हुआ, एक टमाटर बारीक कटा हुआ, दो हरी मिर्च बारीक कटी हुई, पांच से छह करी पत्ता, एक छोटी चम्मच राई, एक छोटी चम्मच अजवाइन, नमक स्वादानुसार, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच गरम मसाला (चाहें तो), तेल फ्राई करने के लिए
🍳 विधि
1
सबसे पहले उबली हुई अरबी को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
2
मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
3
(दही वाली लौकी की सब्जी)
4
तेल के गरम होते ही राई और अजवाइन डालकर भूनें.
5
राई के चटकते ही प्याज, करी पत्ता और हरी मिर्च डालकर भूनें.
6
(बेसन वाली अरबी)
7
प्याज भूनने के बाद टमाटर डालें और कड़छी से चलाते हुए अच्छे से भून लें.
8
टमाटर का पानी सूख जाने के बाद अरबी के टुकड़ों को पैन में डालकर टमाटर-प्याज के साथ अच्छे से मिक्स कर लें.
9
(चटपटा आलू मसाला)
10
नमक, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला मिलाएं. (व्रत में बनाएं सूखी अरबी)
11
तैयार है प्याज वाली अरबी. पराठा या पूरी के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
12
नोट:
13
वैसे तो टमाटर से हल्का खट्टापन आ ही जाएगा पर ज्यादा खट्टेपन के लिए आप अमचूर पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
#arbi#onion#tomato#curry leaves#indian kitchen#indian recipe#pyaaz wali arbi ki sabzi ecipe in hindi#besan wali arbi#arbi ka saag#vrat special sukhi arbi#arbi ke patte ke pakode#arbi ka paratha parantha#dahi arbi#arbi masala sabzi#arbi cutlet