Full Version →

राजस्थानी मिक्स दाल की रेसिपी

दाल-सब्‍जी वेज

दाल की सबसे बढ़िया और हेल्दी रेसिपी है मिक्स दाल. इसमें चार तरह की दालें मिक्स करके बनाई जाती है जिससे यह ज्यादा पौष्टिक हो जाती है. मिक्स दाल राजस्थान के कुछ हिस्सों में खूब पसंद की जाती है. ढाबों में भी आपको ऐसी दाल मिल सकती है.

Servings
2 - 4
★ 5
Rating
3 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    मिक्स दाल बनाने के लिए सभी दालों को एक बार धो लें.
  2. 2
    फिर धुली दालों को प्रेशर कूकर में डालें. इसके साथ पानी, हल्दी, नमक डालकर कूकर का ढक्कन लगा दें.
  3. 3
    तेज आंच पर दो सीटी आने तक पकाएं.
  4. 4
    सीटी लगने के बाद आंच धीमी कर दें और 5-7 मिनट तक और पकाएं.
  5. 5
    कूकर का प्रेशर खत्म होने के बाद ही ढक्कन खोलें.
  6. 6
    लहसुन, अदरक और मिर्च को पीसकर पेस्ट बना लें.
  7. 7
    कड़ाही में घी डालकर गर्म करें.
  8. 8
    जब घी गर्म हो जाए तो इसमें जीरा और हीं डालें.
  9. 9
    जीरा के तड़कने पर मिर्च, लहसुन वाला पेस्ट डालकर कुछ पका लें.
  10. 10
    आंच बंद कर दें और कड़ाही में मिर्च पाउडर डालकर मिला लें.
  11. 11
    तैयार तड़के दाल पर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
  12. 12
    आखिर में धनियापत्ती और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
#mix daal recipe in hindi #rajasthani mix dal recipe in hindi #how to make rajasthani mix dal at home recipe in hindi #rajasthan mix dal recipe in hindi #मिक्स दाल रेसिपी #Rajasthani panchmel dal
View Full Version