Full Version →

राजस्थानी पिटौर की सब्जी

दाल-सब्‍जी वेज

यह राजस्थान में बनाई जाने वाली एक पारंपरिक सब्जी है. बेसन से बनने वाली ये सब्जी खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है. जानें इसकी रेसिपी.

Servings
1 - 2
★ 2.7
Rating
7 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    कतली बनाने के लिए
  2. 2
    सबसे पहले एक बर्तन में बेसन, पानी और दही अच्छे से मिक्स कर घोल बना लें.
  3. 3
    अब इसमें नमक, अदरक का पेस्ट और हल्दी पाउडर मिलाए. (इंस्टैंट बेसन सांभर)
  4. 4
    हल्की आंच में एक पैन में तेल गर्म करें.
  5. 5
    तेल के गर्म होते ही जीरा और हींग डाल लें. (बेसनवाली करारी भिंडी)
  6. 6
    जैसे ही जीरा चटकने लगे बेसन का घोल डालें और साथ ही कड़छी से चलाते रहें.
  7. 7
    जब घोल में बुलबुले उठने लगे तो आंच बंद कर दें.
  8. 8
    अब एक ट्रे में तेल लगाकर इसे चिकना कर लें. (ऐसे बनते हैं बेसन के बढ़िया गट्टे)
  9. 9
    तैयार घोल को ट्रे में फैलाकर ठंडा होने के लिए रख दीजिए.
  10. 10
    जब घोल जम जाए तो चौकोर आकार में कतलियां काट लें.
  11. 11
    तरी बनाने के लिए
  12. 12
    एक बर्तन में दही, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डालकर अच्छे से फेंट लें. (गाठिया की सब्जी)
  13. 13
    मीडियम आंच में एक भारी तले वाली कड़ाही में तेल गर्म करें.
  14. 14
    तेल के गर्म होते ही जीरा, हींग, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डाल लें. (बेबी पोटैटो ग्रेवी)
  15. 15
    जब मसाला अच्छे से भुन जाए तब इसमें फेंटा हुआ दही डालकर 5 से 6 मिनट के लिए पकाएं और आंच बंद कर दें.
  16. 16
    पिटौर की तरी बिल्कुल तैयार है. (बेसन की भरवां मिर्च)
  17. 17
    अब हल्की आंच में एक दूसरी कढ़ाई में तेल गर्म करने के लिए रखें. (बेसन का पराठा)
  18. 18
    तेल के गर्म होते ही तैयार कतलियां डालकर तलें.
  19. 19
    जब कतलियां अच्छे से तल जाएं तो इसे तरी में अच्छे से मिलाएं और साथ ही गरम मसाला भी डालकर आंच बंद कर दें. (इस तरीके से बनाएं बेसन के टेस्टी लड्डू)
  20. 20
    राजस्थानी पिटौर की सब्जी तैयार है. हरे धनिये से गार्निश कर गर्मागर्म सर्व करें.
  21. 21
    नोट:
  22. 22
    आप अपने स्वाद के अनुसार प्याज की तरी और टमाटर की तरी भी बना सकते हैं.
  23. 23
    ध्यान रहे कि बेसन सही से पक जाए ताकि कतलियां बनाने के बाद वह कच्ची ना रहें.
  24. 24
    Photo: ingrid.zcubes.com
#rajasthani patod curry #rajasthani patod ki sabji #besan gatte ki sabji #besan gatte ki sabji recipe #besan gatte ki sabji recipe in hindi #recipe in hindi #rajsthani food #besan ki bharwan mirch #besan ki bharwan mirch recipe in Hindi #how to make besan k
View Full Version