राजस्थानी पिटौर की सब्जी
यह राजस्थान में बनाई जाने वाली एक पारंपरिक सब्जी है. बेसन से बनने वाली ये सब्जी खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है. जानें इसकी रेसिपी.
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 2 servings
- 100 ग्राम बेसन
- 1 कप दही
- 1 छोटा चम्मच तेल, चुटकीभर हींग
- 1 छोटा चम्मच जीरा, नमक स्वादानुसार
- 1 छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट
- 2 बड़े चम्मच तेल, तरी के लिए
- 1 कप दही
- 2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- 1 छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट
- 2 बड़े तेल चम्मच तेल, चुटकीभर हींग
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार
- 1 छोटा चम्मच गरम मसाला, आधा कप हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
विधि
- सबसे पहले एक बर्तन में बेसन, पानी और दही अच्छे से मिक्स कर घोल बना लें.
- अब इसमें नमक, अदरक का पेस्ट और हल्दी पाउडर मिलाए. (इंस्टैंट बेसन सांभर)
- हल्की आंच में एक पैन में तेल गर्म करें.
- तेल के गर्म होते ही जीरा और हींग डाल लें. (बेसनवाली करारी भिंडी)
- जैसे ही जीरा चटकने लगे बेसन का घोल डालें और साथ ही कड़छी से चलाते रहें.
- जब घोल में बुलबुले उठने लगे तो आंच बंद कर दें.
- अब एक ट्रे में तेल लगाकर इसे चिकना कर लें. (ऐसे बनते हैं बेसन के बढ़िया गट्टे)
- तैयार घोल को ट्रे में फैलाकर ठंडा होने के लिए रख दीजिए.
- जब घोल जम जाए तो चौकोर आकार में कतलियां काट लें.
- मीडियम आंच में एक भारी तले वाली कड़ाही में तेल गर्म करें.
- तेल के गर्म होते ही जीरा, हींग, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डाल लें. (बेबी पोटैटो ग्रेवी)
- जब मसाला अच्छे से भुन जाए तब इसमें फेंटा हुआ दही डालकर 5 से 6 मिनट के लिए पकाएं और आंच बंद कर दें.
- पिटौर की तरी बिल्कुल तैयार है. (बेसन की भरवां मिर्च)
- अब हल्की आंच में एक दूसरी कढ़ाई में तेल गर्म करने के लिए रखें. (बेसन का पराठा)
- तेल के गर्म होते ही तैयार कतलियां डालकर तलें.
- जब कतलियां अच्छे से तल जाएं तो इसे तरी में अच्छे से मिलाएं और साथ ही गरम मसाला भी डालकर आंच बंद कर दें. (इस तरीके से बनाएं बेसन के टेस्टी लड्डू)
- राजस्थानी पिटौर की सब्जी तैयार है. हरे धनिये से गार्निश कर गर्मागर्म सर्व करें.
- आप अपने स्वाद के अनुसार प्याज की तरी और टमाटर की तरी भी बना सकते हैं.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
राजस्थानी पिटौर की सब्जी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 100 ग्राम बेसन और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
राजस्थानी पिटौर की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले 100 ग्राम बेसन तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
राजस्थानी पिटौर की सब्जी बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह राजस्थानी पिटौर की सब्जी रेसिपी लगभग 1 - 2 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
राजस्थानी पिटौर की सब्जी बनाने के लिए 100 ग्राम बेसन के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, राजस्थानी पिटौर की सब्जी को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
राजस्थानी पिटौर की सब्जी का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
राजस्थानी पिटौर की सब्जी एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT