बेसनवाली करारी भिंडी

बेसनवाली करारी भिंडी

भिंडी एक ऐसी सब्जी है जिसे कई तरीकों से बनाया जाता है और यह सबको बहुत पसंद भी आती है. अब बनाएं बेसनवाली भिंडी...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 250 ग्राम भिंडी, आधा छोटा चम्मच जीरा
  • 4 बड़ा चम्मच बेसन
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट, एक चौथाई हल्दी, चुटकीभर हींग
  • 1 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर, एक चौथाई गरम मसाला पाउडर
  • 5-6 करी पत्ते, नमक स्वादानुसार
  • 3 बड़ा चम्मच तेल

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले धीमी आंच में एक सूखे पैन में बेसन डालकर कड़छी से चलाते हुए हल्का सुनहरा होने तक भून लें और आंच बंद कर दें. (भिंडी मसाला बनाने में भी माहिर हैं बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन)
- भिंडी को भी अच्छी तरह से धो लें और इसके दोनों सिरे काटकर बीच में से एक लंबा चीरा लगा लें. ख्याल रखें कि इसके दो टुकड़े न हो जाए.
- अब धीमी आंच में एक पैन में 1 बड़ा चम्मच तेल गर्म करने के लिए रखें. (स्पाइसी भिंडी)
- तेल के गर्म होते ही इसमें भिंडी डालकर कुरकुरी होने तक इसे फ्राई कर लें और एक प्लेट में निकालकर रख लें.
- आंच धीमी ही रखें और पैन में बाकी का बचा तेल भी डाल दें. (अचारी दही भिंडी)
- अब इसमें जीरा डालें और जैसे ही जीरा चटकने लगे, इसमें हींग, बेसन, भिंडी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, अदरक का पेस्ट, हल्दी, करी पत्ते और नमक डालकर कड़छी से चलाते हुए अच्छी तरह से मिक्स कर लें. (भिंडी का सालन)
- भिंडी को ढक्कर मीडियम आंच में 2 से 3 मिनट तक पकाएं. (भिंडी रायता)
- तय समय के बाद ढक्कन हटाकर भिंडी को दोबारा कड़छी से चलाएं और आंच तेज कर 2 से 3 मिनट तक पकाएं. (कुतरी भिंडी)
- अब अमचूर पाउडर, गरम मसाला पाउडर मिलाएं और आंच बंद कर दें.
- बेसनवाली करारी भिंडी तैयार है.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (68 ratings)
4 avg from 68 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बेसनवाली करारी भिंडी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 250 ग्राम भिंडी, आधा छोटा चम्मच जीरा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes