स्पाइसी भिंडी
भिंडी की सब्जी हर किसी को पसंद होती है तो क्यों न रेगुलर स्वाद से हट कर इसे दें स्पाइसी तड़का. आज ही ट्राई करें इसकी एक मजेदार रेसिपी और बनाएं स्पाइसी भिंडी...
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 250 ग्राम भिंडी, लंबे टुकड़ों में कटी हुई
- 2 छोटे चम्मच साबुत सूखा धनिया
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- 6-7 सूखी लाल मिर्च
- 1/4 कप भुनी हुई मूंगफली
- 4-5 कली लहसुन
- 4 चम्मच तेल, नमक स्वादानुसार
विधि
- सबसे पहले एक पैन में साबुत धनिया और जीरा डालकर सूखा भून लें.
- अब एक दूसरे नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें और उसमें प्याज डालकर 2 मिनट तक भून लें.
- फ्राई प्याज में कटी हुई भिंडी और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें और ढक कर पकने दें.
- अब धनिया और जीरा वाले पैन में लाल मिर्च डालकर महक आने तक भून लें.
- भूनें हुए मसालों को मिक्सी जार में डालें और साथ में भूनी मूंगफली और लहसुन की कलियां डालकर दरदरा पीस लें.
- दूसरी तरफ भिंडियों कोबीच-बीच में चलाते हुए पका लें और फिर कूटा हुआ मसाला डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- स्पाइसी भिंडी तैयार है. इसे लंच या डिनर में साइड डिश में सर्व करें.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
स्पाइसी भिंडी एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 250 ग्राम भिंडी, लंबे टुकड़ों में कटी हुई और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
स्पाइसी भिंडी बनाने के लिए सबसे पहले 250 ग्राम भिंडी, लंबे टुकड़ों में कटी हुई तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
स्पाइसी भिंडी बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह स्पाइसी भिंडी रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
स्पाइसी भिंडी बनाने के लिए 250 ग्राम भिंडी, लंबे टुकड़ों में कटी हुई के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, स्पाइसी भिंडी को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
स्पाइसी भिंडी का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
स्पाइसी भिंडी एक लोकप्रिय इंडियन वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT