इंस्टैंट बेसन सांभर

इंस्टैंट बेसन सांभर

इंस्टेंट बेसन सांभर को तमिल में Kadalai Mavu Sambar कहा जाता है. इसे बनाना बेहद ही आसान है क्योंकि इसमें दाल बनाने की जरूरत ही नहीं होती. इसका स्वाद आमतौर पर खाए जाने वाले सांभर से अलग तो जरूर होता ह

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 4 बड़ा चम्मच बेसन, डेढ़ कप पानी
  • 1 छोटा चम्मच सरसों दाना
  • 1 प्याज बारीक कटा हुआ
  • 1 टमाटर बारीक कटा हुआ
  • 1 बड़ी साबुत हरी मिर्च
  • 1 छोटी कटोरी इमली का गूदा
  • 2 बड़ा चम्मच सांभर पाउडर, नमक स्वादानुसार
  • 6-7 करी पत्ता, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 2 - 4
- बेसन का सांभर बनाने के लिए सबसे पहले एक छोटी कटोरी में इमली के गूदे को 5 से 10 मिनट के लिए पानी में डूबोकर रख दें और फिर इसका रस छानकर एक दूसरी कटोरी में निकाल लें. (इस तरह बनाएं बढ़िया सांभर)
- अब एक दूसरी कटोरी में बेसन और पानी का घोल भी तैयार कर लें.
- मीडियम आंच में एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें.  (ऐसे बनाएं सांभर मसाला)
- तेल के गर्म होते ही सरसों दाना, करी पत्ता और प्याज डालकर कड़छी से चलाते हुए भूनें. (बची इडली से बना सकते हैं इडली बाइट्स) - प्याज के हल्का सुनहरा होते ही टमाटर भूनें और फिर नमक, सांभर पाउडर मिलाएं.
- जब टमाटर पूरी तरह से सॉफ्ट हो जाएं, तब इमली का पानी मिलाकर उबालें. (मसाला वड़ा)
- इमली के पानी के अच्छी तरह से उबल जाने के बाद बेसन का घोल डालकर कड़छी से लगातर चलाते रहें ताकि गांठ न पड़ जाए और फिर आंच बंद कर दें. (सांभर - दक्षि‍ण भारतीय स्वाद)
- बेसन का सांभर तैयार है. इडली, डोसा या उत्तपम के साथ गर्मागर्म सर्व करें.

फोटो: www.yummytummyaarthi.com

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.5 (4 ratings)
3.5 avg from 4 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

इंस्टैंट बेसन सांभर एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 4 बड़ा चम्मच बेसन, डेढ़ कप पानी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes