राजमा मसाला उत्तर भारत की बहुत पसंदीदा डिश है. राजमा और चावल का कॉम्बो किसे नही पसंद आता? यूं तो इसे प्याज-लहसुन-टमाटर की ग्रेवी में पकाया जाता है. पर आज हम आपको बिना प्याज-लहसुन वाला राजमा बताने जा रहे हैं.
Servings
2 - 4
★ 3.3
Rating
8 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
2 कटोरी राजमा
1 तेज पत्ता
1 इंच दालचीनी का टुकड़ा
5-6 लौंग
2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
2 टमाटर (टुकड़ों में कटे हुए)
1 बड़ा चम्मच अदरक का पेस्ट
1 छोटा चम्मच हल्दी
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च
1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
1 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
1/2 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
1/2 छोटा चम्मच कसूरी मेथी, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले एक कटोरी में राजमा को धोकर रातभर पानी में भिगोकर रख दें.
2
अगले दिन तेज आंच में एक प्रेशर कूकर में 7-8 सीटी में राजमा उबाल ले.
3
मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
4
तेल के गरम होते ही इसमें तेजपत्ता, दालचीनी और लौंग डाल दें.
5
2 मिनट तक भूनने के बाद तेल में अदरक का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर 1-2 मिनट तक चलाकर भूनें.
6
इसके बाद टमाटर डालकर इसके पूरी तरह से मैश होने तक अच्छी तरह से पकाएं.
7
जब टमाटर गल जाए तो इसमें हल्दी, लाल मिर्च, अमचूर पाउडर, गरम मसाला और जीरा पाउडर डालकर मिलाएं.
8
जब मसाला तेल छोड़ने लगे तो इसमें थोड़ा-सा पानी के साथ राजमा डालकर मिला लें और ढककर 15 मिनट तक पकाएं.
9
तय समय के बाद जब ग्रेवी गाढ़ी हो जाए तो राजमा पर कसूरी मेथी डालकर अच्छी तरह से मिलाकर आंच बंद कर दें.
10
तैयार है राजमा मसाला. चावल के साथ गर्मागरम सर्व करें.
11
नोट:
12
आप चाहें तो टमाटर की प्यूरी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
#rajma recipe in hindi#dhaba style rajma recipe in hindi#rajma recipe in hindi video#simple rajma recipe in hindi#how to make rajma recipe in hindi#rajma recipe without onion and garlic#how to make rajma masala without onion and garlic#rajma recipe