राजमा पालक करी में पालक और राजमा का स्वाद मिलेगा. यह एक शानदार रेसिपी है जो आपको एक नया जायका देगी. जानिए इसे बनाने के लिए क्या-क्या सामग्री चाहिए...
Servings
2 - 4
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
टमाटर 250 ग्राम, हरी मिर्च 2-3, बारीक कटी हुई, अदरक का एक इंच टुकड़ा, पानी डेढ़ लीटर, पालक 300 ग्राम, तेल 3 बड़े चम्मच, चुटकीभर हींग, आधा छोटा चम्मच जीरा, एक चौथाई छोटा चम्मच हल्दी, एक चौथाई छोटा चम्मच धनिया पाउडर, एक चौथाई छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच नमक, उबले हुए राजमा 100 ग्राम, एक पैन, एक कड़ाही, छलनी, ब्लेंडर या फिर मिक्सर, एक बड़ा चम्मच फ्रेश क्रीम, थोड़ी सी धनियापत्ती
🍳 विधि
1
सबसे पहले पालक के डंठल तोड़कर अच्छी तरह धो लें. (मूंग दाल की हेल्दी डिश
2
)
3
अब ब्लेंडर जार में टमाटर, हरी मिर्च और अदरक डालकर बारीक पीस लें.
4
एक पैन में 2 कप पानी में पालक डालकर मीडियम आंच पर रखकर 4-5 मिनट तक उबाल लें. इस प्रोसेस को ब्लांच करना कहा जाता है. (पंजाब का रेशमी पनीर
5
)
6
तय समय बाद पालक का पानी छलनी से छानकर निकाल लें और पालक पर ठंडा पानी डाल दें.
7
जब यह पालक हल्की ठंडी हो जाए तो इसे ब्लेंडर जार में डालकर पीस लें.
8
(तवे पर बनाएं बटर कुलचा
9
)
10
अब कड़ाही में तेल डालकर मीडियम आंच गरम कर लें.
11
जब तेल अच्छी तरह गरम हो जाए तो इसमें हींग. जीरा, हल्दी और धनिया पाउडर डाल दें.
12
इसके तुरंत बाद टमाटर का पेस्ट डालें और अच्छी तरह भून लें. (बिना भिगोए इस तरह झटपट बनाएं राजमा
13
)
14
10 मिनट तक भूनने के बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, पालक प्यूरी और नमक डालकर अच्छी तरह पकाएं.
15
तय समय बाद इसमें उबले हुए राजमा डालकर अच्छे से मिक्स कर 4-5 मिनट तक ढककर पकाएं.
16
(कश्मीरी मसाला राजमा
17
)
18
तैयार राजमा पालक करी को कटोरी में निकालकर फ्रेश क्रीम और धनियापत्ती से गार्निश कर सर्व करें.
#rajma palak curry healthy punjabi recipe in hindi pakwangali#how to make rajma recipe in hindi pakwangali#rajma rice recipe in hindi pakwangali#punjabi chhole recipe in hindi pakwangali#sarson ka saag makke ki roti recipe in hindi#indian kitchen#ind