Full Version →

हलवाई स्टाइल में ऐसे बनाइए आलू गोभी की सब्जी

दाल-सब्‍जी वेज

आलू-गोभी-मटर की सब्जी किसे नहीं पसंद आती. इसका स्वाद खाने में बहुत ही मजेदार होता है. पर अगर आप इसे सिर्फ भूनकर ही बनाते हैं तो अब जानिए इसे मसालेदार बनाने का ये नया तरीका.

Servings
2 - 4
★ 4.3
Rating
32 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले धीमी आंच में एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें.
  2. 2
    तेल के गर्म होते ही फूलगोभी और आलू डालकर हल्का सुनहरा होने तक फ्राई कर लें.
  3. 3
    हल्का फ्राई होते ही फूलगोभी और आलू को एक प्लेट में निकालकर रख लें.
  4. 4
    अब इसी पैन में थोड़ा और तेल डालकर गर्म करने के लिए रखें.
  5. 5
    इसी बीच प्याज, लहसुन, अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट तैयार कर लें.
  6. 6
    तेल के गर्म होते ही तैयार पेस्ट डालकर सुनहरा होने तक भूनें.- जैसे ही पेस्ट तेल छोड़ने लगे टोमैटो प्यूरी डालकर भूनें.
  7. 7
    हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक मिलाएं.
  8. 8
    मसालों के भुनते ही फ्राइड गोभी-आलू और साथ में मटर डालकर कड़छी से चलाते हुए अच्छे से मिक्स कर लें.
  9. 9
    सब्जी को ढककर 15 से 20 मिनट तक पकाएं.
  10. 10
    तय समय के बाद गरम मसाला डालें और 1 मिनट बाद आंच बंद कर दें.
  11. 11
    तैयार है हलवाई स्टाइल आलू गोभी की सब्जी. हरे धनिये से गार्निश कर सर्व करें.
#halwai style gobhi matar aloo #restaurant style masaledar gobhi matar aloo recipe in hindi #gobhi matar aloo ki recipe #गोभी मटर आलू #गोभी मटर आलू की सब्जी #halwai style #restaurant style #dhaba style veggie #phoolgobhi #cauliflower #potatoes #green peas
View Full Version