Full Version →

रोहू मछली

दाल-सब्‍जी नॉन-वेज

अगर आप नॉन-वेज खाते हैं और उसमें भी मछली खाते हैं, तो रोहू मछली के बारे में तो जानते ही होंगे विटामिन C से भरपूर रोहू मछली को खाने से स्वास्थ संबधी कई फायदे होते हैं, तो सीखते हैं सब्जी में स्वादिष्ट रोहू मछली बनाने की विधि.

Servings
2 - 4
★ 3.8
Rating
586 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    मछली को अच्छे से साफ करके धो लें, और बड़े-बड़े पीस में काट लें.
  2. 2
    अब मछली के टुकड़ों पर नमक, हल्दी लगाकर थोड़ी देर तक रख दें.
  3. 3
    एक कढ़ाई में तेल गर्म करके, उसमें मछली के टुकड़ों को सुनहरा होने तक फ्राई कर लें और एक प्लेट में निकाल लें.
  4. 4
    फिर एक कढ़ाई में 2 से 3 चम्मच तेल गर्म करें और उसमें मीठा नीम के पत्ते और प्याज का पेस्ट डालकर सुनहरा होने तक भूनें.
  5. 5
    उसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर फ्राई करें.
  6. 6
    जब मसाला अच्छे से भुन जाए तो उसमें 2 कप पानी डालकर नमक मिलाकर अच्छी तरह उबाल कर ग्रेवी को पका लें.
  7. 7
    अब ग्रेवी में मछली के टुकड़े डालकर, लालमिर्च पाउडर और गरम मसाला मिलाकर 5 मिनट तक पकाकर गैस बंद कर दें.
  8. 8
    रोहू मछली पककर खाने के लिए तैयार है, इसे रोटी और चावल के साथ परोस कर खाएं.
#rohu fish #vitamin C #fish #non-veg
View Full Version