रोहू मछली

रोहू मछली

अगर आप नॉन-वेज खाते हैं और उसमें भी मछली खाते हैं, तो रोहू मछली के बारे में तो जानते ही होंगे विटामिन C से भरपूर रोहू मछली को खाने से स्वास्थ संबधी कई फायदे होते हैं, तो सीखते हैं सब्जी में स्वादिष्ट

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 250 ग्राम रोहू मछली, आधी छोटी चम्मच शक्कर, एक प्याज का पेस्ट, एक चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, एक छोटी चम्मच लालमिर्च पाउडर, एक बड़ा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा चम्मच गरम मसाला पाउडर
  • 2 से 3 मीठे नीम की पत्ती, बारीक कटा हरा धनिया, सरसों का तेल
  • स्वादानुसार नमक

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- मछली को अच्छे से साफ करके धो लें, और बड़े-बड़े पीस में काट लें.
- अब मछली के टुकड़ों पर नमक, हल्दी लगाकर थोड़ी देर तक रख दें.
- एक कढ़ाई में तेल गर्म करके, उसमें मछली के टुकड़ों को सुनहरा होने तक फ्राई कर लें और एक प्लेट में निकाल लें.
- फिर एक कढ़ाई में 2 से 3 चम्मच तेल गर्म करें और उसमें मीठा नीम के पत्ते और प्याज का पेस्ट डालकर सुनहरा होने तक भूनें.
- उसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर फ्राई करें.
- जब मसाला अच्छे से भुन जाए तो उसमें 2 कप पानी डालकर नमक मिलाकर अच्छी तरह उबाल कर ग्रेवी को पका लें.
- अब ग्रेवी में मछली के टुकड़े डालकर, लालमिर्च पाउडर और गरम मसाला मिलाकर 5 मिनट तक पकाकर गैस बंद कर दें.
- रोहू मछली पककर खाने के लिए तैयार है, इसे रोटी और चावल के साथ परोस कर खाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.8 (586 ratings)
3.8 avg from 586 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

रोहू मछली एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे 250 ग्राम रोहू मछली, आधी छोटी चम्मच शक्कर, एक प्याज का पेस्ट, एक चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, एक छोटी चम्मच लालमिर्च पाउडर, एक बड़ा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा चम्मच गरम मसाला पाउडर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes