Full Version →

पंजाबी साग की रेसिपी

दाल-सब्‍जी वेज

साग का स्वाद मक्के की रोटी के साथ मजेदार लगता है. स्वादिष्ट साग बनाने के लिए जरूरत होती है इसे सही तरीके से पकाने की. इस रेसिपी को फॉलो करके आप बेहतरीन साग बना सकती हैं. स्वाद को बढ़ाने के लिए दो तरह के तड़के लगाना चाहिए.

Servings
4
★ 3.2
Rating
6 ratings

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

🍳 विधि

  1. 1
    सरसों और पालक को अलग-अलग धोकर काट लें.
  2. 2
    इसके बाद बथुआ के पत्तों तोड़ लें और 2 बार धोकर बारीक काट लें.
  3. 3
    अदरक को कद्दूकस कर लें. हरी मिर्चों को बारीक काट लें. लहसुन की कलियों को छीलकर बारीक काट लें.
  4. 4
    प्रेशर कूकर में तीनों साग, नमक और पानी डालकर मिक्स कर लें.
  5. 5
    मीडियम आंच पर एक सीटी आने तक साग को पकाएं.
  6. 6
    सीटी लगने के बाद कूकर का प्रेशर खत्म होने दें.
  7. 7
    ढक्कन खोलकर साग में मिर्च, लहसुन और अदरक डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  8. 8
    कूकर को किसी बड़ी प्लेट या ढक्कन से इस तरह ढंकें की इसकी थोड़ी-सी भाप बाहर निकलते रहे. पूरी तरह से ढककने से भाप नहीं निकलेगी जिससे साग में थोड़ी-सी कड़वाहट आ सकती है.
  9. 9
    ढककर साग को धीमी आंच पर 30 मिनट तक पकाएं.
  10. 10
    बीच-बीच में साग को कड़छी से दबा-दबाकर मिलाते रहें.
  11. 11
    अगर साग का पानी सूख जाए तो इसमें 1/2 कप गर्म पानी डालें. ठंडा पानी बिलकुल भी न डालें.
  12. 12
    तय समय बाद साग को दबा-दबाकर पेस्ट बना लें.
  13. 13
    इसके बाद साग में मक्के के आटा और तीन चम्मच गर्म पानी डालकर अच्छी तरह मैश करते हुए मिलाएं.
  14. 14
    इस बात का ध्यान रखें कि साग को मैश करके बिलकुल पेस्ट बना लेना है. डंठल पूरी तरह से गल जाने चाहिए.
  15. 15
    इसके बाद साग को आंच से उतार लीजिए. अब तड़का बना लें.
  16. 16
    धीमी आंच पर पैन रखें. इसमें घी डालकर गर्म करें.
  17. 17
    घी के गर्म होते ही इसमें प्याज डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर लें.
  18. 18
    फिर पैन में अदरक, मिर्च और लहसुन डालकर 2-3 मिनट तक चलाते हुए भूनें.
  19. 19
    इसके बाद पैन में टमाटर, धनिया पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  20. 20
    3 मिनट तक ढककर तड़का पकाएं.
  21. 21
    प्याज और टमाटर को गलाने के लिए इसमें 2 चम्मच पानी डालकर ढककर 5 मिनट तक पकाएं.
  22. 22
    इसके बाद साग को तड़के पर डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  23. 23
    आंच से उतार लें.
  24. 24
    धीमी आंच में तड़का पैन में मक्खन गर्म करें.
  25. 25
    इसमें हींग, मिर्च, लहसुन, लाल मिर्च डालें.
  26. 26
    तैयार तड़के को साग पर डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  27. 27
    तैयार साग को मक्के की रोटी के साथ सर्व करें.
#saag recipe #saag recipe in hindi #saag recipe punjabi style #saag recipe step by step in hindi #saag recipe in hindi language #sarson ka saag recipe
View Full Version