पंजाबी साग की रेसिपी
साग का स्वाद मक्के की रोटी के साथ मजेदार लगता है. स्वादिष्ट साग बनाने के लिए जरूरत होती है इसे सही तरीके से पकाने की. इस रेसिपी को फॉलो करके आप बेहतरीन साग बना सकती हैं. स्वाद को बढ़ाने के लिए दो तरह
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 500 ग्राम सरसों का साग
- 250 ग्राम बथुआ साग
- 250 ग्राम पालक साग
- 8 कलियां लहसुन की
- 1 इंच अदरक का टुकड़ा, हरी मिर्च
- 2 टीस्पून नमक
- 1/2 कप पानी
- 3 टीस्पून मक्के का आटा, प्रेशर कूकर, पहले तड़का के लिए
- 1 बड़ी प्याज, बारीक काट लें
- 2 टेबलस्पून देसी घी
- 2 हरी मिर्च, बारीक काट लें
- 1 टीस्पून बारीक कटा अदरक
- 1 टेबलस्पून बारीक कटी लहसुन
- 1 टमाटर, बारीक काट लें
- 1 टीस्पून नमक
- 1/2 धनिया पाउडर, दूसरे तड़के लिए
- 1 टेबलस्पून मक्खन
- 4-5 कलियां लहसुन
- 4 हरी मिर्च, बीच से चीरा लगा लें
- 1/2 टीस्पून हींग
- 1 लाल मिर्च
विधि
- इसके बाद बथुआ के पत्तों तोड़ लें और 2 बार धोकर बारीक काट लें.
- अदरक को कद्दूकस कर लें. हरी मिर्चों को बारीक काट लें. लहसुन की कलियों को छीलकर बारीक काट लें.
- प्रेशर कूकर में तीनों साग, नमक और पानी डालकर मिक्स कर लें.
- मीडियम आंच पर एक सीटी आने तक साग को पकाएं.
- सीटी लगने के बाद कूकर का प्रेशर खत्म होने दें.
- ढक्कन खोलकर साग में मिर्च, लहसुन और अदरक डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- कूकर को किसी बड़ी प्लेट या ढक्कन से इस तरह ढंकें की इसकी थोड़ी-सी भाप बाहर निकलते रहे. पूरी तरह से ढककने से भाप नहीं निकलेगी जिससे साग में थोड़ी-सी कड़वाहट आ सकती है.
- ढककर साग को धीमी आंच पर 30 मिनट तक पकाएं.
- बीच-बीच में साग को कड़छी से दबा-दबाकर मिलाते रहें.
- अगर साग का पानी सूख जाए तो इसमें 1/2 कप गर्म पानी डालें. ठंडा पानी बिलकुल भी न डालें.
- तय समय बाद साग को दबा-दबाकर पेस्ट बना लें.
- इसके बाद साग में मक्के के आटा और तीन चम्मच गर्म पानी डालकर अच्छी तरह मैश करते हुए मिलाएं.
- इस बात का ध्यान रखें कि साग को मैश करके बिलकुल पेस्ट बना लेना है. डंठल पूरी तरह से गल जाने चाहिए.
- इसके बाद साग को आंच से उतार लीजिए. अब तड़का बना लें.
- धीमी आंच पर पैन रखें. इसमें घी डालकर गर्म करें.
- घी के गर्म होते ही इसमें प्याज डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर लें.
- फिर पैन में अदरक, मिर्च और लहसुन डालकर 2-3 मिनट तक चलाते हुए भूनें.
- इसके बाद पैन में टमाटर, धनिया पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- 2-3 मिनट तक ढककर तड़का पकाएं.
- प्याज और टमाटर को गलाने के लिए इसमें 2 चम्मच पानी डालकर ढककर 5 मिनट तक पकाएं.
- इसके बाद साग को तड़के पर डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- आंच से उतार लें.
- धीमी आंच में तड़का पैन में मक्खन गर्म करें. - इसमें हींग, मिर्च, लहसुन, लाल मिर्च डालें.
- तैयार तड़के को साग पर डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- तैयार साग को मक्के की रोटी के साथ सर्व करें.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
पंजाबी साग की रेसिपी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 500 ग्राम सरसों का साग और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
पंजाबी साग की रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले 500 ग्राम सरसों का साग तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
पंजाबी साग की रेसिपी बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह पंजाबी साग की रेसिपी रेसिपी लगभग 4 लोगों लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
पंजाबी साग की रेसिपी बनाने के लिए 500 ग्राम सरसों का साग के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, पंजाबी साग की रेसिपी को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
पंजाबी साग की रेसिपी का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
पंजाबी साग की रेसिपी एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT