Full Version →

शलगम का साग

दाल-सब्‍जी वेज

सर्दी का मौसम आते ही बजार में ताजा सब्जियों की बहार आ जाती है और इसमें शलगम भी शामिल हैं, तो इस मौसम में सरसों और चने के साग के अलावा शलगम के साग का भी स्वाद लें...

Servings
2 - 4
★ 4.2
Rating
138 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले शलगम को धोकर छील लें और फिर इसे छोटे टुकड़ों में काटें.
  2. 2
    प्रेशर कूकर में एक कप पानी, थोड़ा नमक और कटे शलगम डालें. ढक्कन लगाकर कूकर गैस पर रखकर शलगम उबालें. एक सीटी आने के बाद आंच मध्यम कर दें और 3 से 4 सीटी आने तक इसे पकाकर गैस बंद कर दें.
  3. 3
    कूकर का प्रेशर खत्म होने के बाद, इसका ढक्कन खोलकर शलगम को थोड़ा ठंडा करके, हैंड ब्लेंडर या मधानी से अच्छी तरह मैश कर लें.
  4. 4
    इसके बाद एक कड़ाही में घी डालकर गैस पर गर्म करें. जब घी गर्म हो जाएं, तो उसमें साबुत लाल मिर्च डालकर फ्राई करें.
  5. 5
    फिर घी में अदरक-लहसुन का पेस्ट और प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक फ्राई करें. अब प्याज में हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर डालकर मिलाएं.
  6. 6
    मसालों में टमाटर डालकर एक बड़े चम्मच से चलाएं और 2 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं.
  7. 7
    जब टमाटर पककर अच्छी तरह मिक्स हो जाएं, तो मैश किए हुए शलगम और स्वादानुसार और नमक मिलाएं. फिर मध्यम आंच पर लगभग 5 से 10 मिनट तक शलगम का पानी सूखने तक पकाएं.
  8. 8
    लीजिए तैयार है गर्मागर्म शलगम का साग. रोटी या परांठे के साथ इसके स्वाद का लुत्फ उठाएं.
  9. 9
    ध्यान दें: शलगम के साग का स्वाद बढ़ाने के लिए आप साबुत धनिया का इस्तेमाल कर सकते हैं.
#turnip #shalgam ka saag #winter special recipe #Indian dish
View Full Version