शलगम का साग

शलगम का साग

सर्दी का मौसम आते ही बजार में ताजा सब्जियों की बहार आ जाती है और इसमें शलगम भी शामिल हैं, तो इस मौसम में सरसों और चने के साग के अलावा शलगम के साग का भी स्वाद लें...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 5 से 6 शलगम, एक प्याज बारीक कटा, एक टमाटर बारीक कटा, आधा चम्मच हल्दी पाउडर (चाहें तो)
  • 2 चम्मच धनिया पाउडर
  • 2 साबुत लाल मिर्च, एक बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • स्वादानुसार नमक, घी

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले शलगम को धोकर छील लें और फिर इसे छोटे टुकड़ों में काटें.
- प्रेशर कूकर में एक कप पानी, थोड़ा नमक और कटे शलगम डालें. ढक्कन लगाकर कूकर गैस पर रखकर शलगम उबालें. एक सीटी आने के बाद आंच मध्यम कर दें और 3 से 4 सीटी आने तक इसे पकाकर गैस बंद कर दें.
- कूकर का प्रेशर खत्म होने के बाद, इसका ढक्कन खोलकर शलगम को थोड़ा ठंडा करके, हैंड ब्लेंडर या मधानी से अच्छी तरह मैश कर लें.
- इसके बाद एक कड़ाही में घी डालकर गैस पर गर्म करें. जब घी गर्म हो जाएं, तो उसमें साबुत लाल मिर्च डालकर फ्राई करें.
- फिर घी में अदरक-लहसुन का पेस्ट और प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक फ्राई करें. अब प्याज में हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर डालकर मिलाएं.
- मसालों में टमाटर डालकर एक बड़े चम्मच से चलाएं और 2 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं.
- जब टमाटर पककर अच्छी तरह मिक्स हो जाएं, तो मैश किए हुए शलगम और स्वादानुसार और नमक मिलाएं. फिर मध्यम आंच पर लगभग 5 से 10 मिनट तक शलगम का पानी सूखने तक पकाएं.
- लीजिए तैयार है गर्मागर्म शलगम का साग. रोटी या परांठे के साथ इसके स्वाद का लुत्फ उठाएं.

ध्यान दें: शलगम के साग का स्वाद बढ़ाने के लिए आप साबुत धनिया का इस्तेमाल कर सकते हैं.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (138 ratings)
4.2 avg from 138 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

शलगम का साग एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 5 से 6 शलगम, एक प्याज बारीक कटा, एक टमाटर बारीक कटा, आधा चम्मच हल्दी पाउडर (चाहें तो) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes