लंच में बनाइए शिमला मिर्च आलू की रसीली सब्जी
शिमला मिर्च आलू की सूखी सब्जी तो आपने कई बार बनाई होगी पर क्या कभी इसकी गीली रसीली सब्जी बनाने की सोची है? इसका स्वाद भी बहुत लजीज लगता है.
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
- 250 ग्राम शिमला मिर्च
- 2 आलू
- 1 प्याज
- 1 टमाटर
- 6-7 कली लहसुन की
- 3-4 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- 1/4 टीस्पून हल्दी
- 1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1 टीस्पून धनिया पाउडर
- 1/2 टीस्पून जीरा पाउडर
- 1 टीस्पून गरम मसाला, नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार, तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
-
1
सबसे पहले शिमला मिर्च और आलू को टुकड़ों में काट लें.
-
2
दूसरी ओर प्याज, टमाटर, लहसुन और हरी मिर्च का पेस्ट तैयार कर लें.
-
3
मीडियम आंच पे एक प्रेशर कूकर में तेल गरम करने के लिए रखें.
-
4
तेल के गरम होते ही पेस्ट डालकर भूनें.
-
5
हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और जरा सा पानी डालकर मसाले के तेल छोड़ने तक भूनें.
-
6
अब इसमें शिमला मिर्च और आलू डालकर 5 मिनट तक भूनें.
-
7
कूकर में पानी डालकर इसे 2 सीटी में पकाएं.
-
8
तैयार है शिमला मिर्च आलू की रसीली सब्जी. रोटी या पराठे के साथ सर्व करें.
#shimla mirch aalu ki rasewali sabji recipe in hindi
#indian kitchen
#indian recipe
#shimla mirch
#capsicum
#potatoes