लंच में बनाइए शिमला मिर्च आलू की रसीली सब्जी
Back
दाल-सब्‍जी वेज,लंच,डिनर

लंच में बनाइए शिमला मिर्च आलू की रसीली सब्जी

शिमला मिर्च आलू की सूखी सब्जी तो आपने कई बार बनाई होगी पर क्या कभी इसकी गीली रसीली सब्जी बनाने की सोची है? इसका स्वाद भी बहुत लजीज लगता है. 

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 250 ग्राम शिमला मिर्च
  • 2 आलू
  • 1 प्याज
  • 1 टमाटर
  • 6-7 कली लहसुन की
  • 3-4 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 1/4 टीस्पून हल्दी
  • 1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1 टीस्पून धनिया पाउडर
  • 1/2 टीस्पून जीरा पाउडर
  • 1 टीस्पून गरम मसाला, नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले शिमला मिर्च और आलू को टुकड़ों में काट लें.
- दूसरी ओर प्याज, टमाटर, लहसुन और हरी मिर्च का पेस्ट तैयार कर लें.
- मीडियम आंच पे एक प्रेशर कूकर में तेल गरम करने के लिए रखें.
- तेल के गरम होते ही पेस्ट डालकर भूनें.
- हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और जरा सा पानी डालकर मसाले के तेल छोड़ने तक भूनें.
- अब इसमें शिमला मिर्च और आलू डालकर 5 मिनट तक भूनें.
- कूकर में पानी डालकर इसे 2 सीटी में पकाएं.
- तैयार है शिमला मिर्च आलू की रसीली सब्जी. रोटी या पराठे के साथ सर्व करें.   
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (4 ratings)
4.3 avg from 4 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

लंच में बनाइए शिमला मिर्च आलू की रसीली सब्जी एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 250 ग्राम शिमला मिर्च और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes