Full Version →

लंच या डिनर में बनाइए सोया चाप करी

दाल-सब्‍जी वेज

सोया चाप करी उत्तर भारत में, खासतौर से वेज खाने वालों के बीच, पसंद की जाती है. इसका नॉन-वेज डिश से मेल खाता है लेकिन है यह पूरी तरह शाकाहारी व्यंजन. तो आप भी इसे अपनी रसोई में बनाकर लें इसका स्वाद:

Servings
2 - 4
★ 3.9
Rating
382 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    गैस पर पानी गर्म करें और सोयाबीन चाप स्टिक्स को नर्म होने के लिए इस गर्म पानी में 2 से 3 घंटे तक डाल कर रख दें.
  2. 2
    गैस पर एक पैन में तेल गर्म करें. फिर इसमें जीरा और बड़ी इलायची का तड़का लगाएं.
  3. 3
    अब प्याज, लहसुन और अदरक डालकर मध्यम आंच पर पकाएं.
  4. 4
    जब प्याज पककर सुनहरा हो जाए तो पैन में टमाटर, हरी मिर्च और हल्दी डालें.
  5. 5
    टमाटर पकने के बाद इसमें लाल मिर्च और धनिया पाउडर 3 से 4 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं.
  6. 6
    अब गैस बंद कर दें और ग्रेवी को ठंडा करके मिक्सर में अच्छी तरह पीस लें.
  7. 7
    इसके बाद ग्रेवी के पेस्ट को पैन में डालकर गैस पर रखें. इसमें सोयाबीन चाप स्टिक्स डालें.
  8. 8
    पैन को ढक दें और 5 से 7 मिनट तक चाप के ग्रेवी में पकाएं.
  9. 9
    गैस बंद करके हरी धनिया पत्तियों से सोया चाप करी को गार्निश करें. अब गर्मागर्म करी खाने की थाली में परोसें.
#soya chaap curry #soya chaap #soyabean #soya chaap curry recipe #soya chaap curry recipe hindi
View Full Version