Full Version →

घर में बनाइए रेस्टोरेंट जैसी स्वाद वाली सोया चंक्स की सब्जी

दाल-सब्‍जी वेज

सोया चंक्स या सोयाबीन की बड़ियों की सब्जी बहुत स्वादिष्ट बनती है. इसकी रसदार सब्जी रोटी, चावल के साथ बहुत पसंद की जाती है. आप भी जानिए रेस्टोरेंट जैसी सब्जी बनाने के लिए क्या करना होगा.

Servings
4
★ 3.9
Rating
8 ratings

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

🍳 विधि

  1. 1
    एक बर्तन में पानी और दूध मिलाकर 4-5 मिनट तक गर्म होने के लिए रखें.
  2. 2
    जब पानी गर्म हो जाए तो इमसें सोयाबीन की बड़ियां डालकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें.
  3. 3
    तय समय बाद पानी से बड़ियां/सोया चंक्स निकालकर इनका पानी निचोड़ दें.
  4. 4
    अब एक कड़ाही में तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म होने के लिए रखें.
  5. 5
    तेल गर्म होने पर इसमें जीरा, दालचीनी, लौंग और हरी मिर्च डालकर 2-3 मिनट तक भूनें.
  6. 6
    इसके बाद कटा हुआ प्याज डालें और सुनहरा होने तक भून लें.
  7. 7
    जब प्याज भुन जाए तो तेल में अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर 2-3 मिनट तक पकाने के बाद टमाटर डालकर गलने तक पकाएं. आप चाहें तो कड़ाही को ढक भी सकते हैं.- जब टमाटर गल जाए तो इसमें गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर , सब्जी मसाला , हल्दी, नमक डालें और तेल छोड़ने तक भूनें.
  8. 8
    फिर इसमें सोयाबीन की बड़ियां डालकर कुछ देर तक और भूनें.
  9. 9
    अब कड़ाही में एक कप पानी डालें और 4-5 मिनट तक ढक कर पकाएं.
  10. 10
    आंच से उतारें और धनियापत्ती से गार्निश कर गर्मागर्म सोया चंक्स रोटी के साथ के साथ खाएं-खिलाएं.
#soya chunks recipe #soya chunks recipe in hindi soya chunks banane ki vidhi #healthy soya chunks recipe #simple soya chunks recipe #how to make soya chunks recipe #Spicy soya chunks recipe in hindi #soya chanks recipe #स्पाइसी सोया चंक्स #soya chunks bene
View Full Version