Full Version →

इस तरीके से बनाइए सोया चंक्स, बढ़ जाएगा स्वाद

दाल-सब्‍जी वेज

सोया चंक्स की सब्जी बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती, लेकिन अगर इसमें बढ़िया स्वाद लाना है तो इसे इस तरीके से बनाइए.

Servings
2 - 4
★ 4.1
Rating
18 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    एक बर्तन में पानी और दूध मिलाकर 4-5 मिनट तक गरम होने के लिए रखें.
  2. 2
    जब पानी गरम हो जाए तो इमसें सोयाबीन की बड़ियां डालकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें.
  3. 3
    तय समय बाद पानी से बड़िया/सोया चंक्स निकालकर इनका पानी निचोड़ लें.
  4. 4
    अब एक कड़ाही में तेल डालकर मीडियम आंच पर गरम होने के लिए रखें.
  5. 5
    जब तेल गरम हो जाए तो इसमें जीरा, दालचीनी , लौंग और हरी मिर्च डालकर 2-3 मिनट तक भूनें.
  6. 6
    इसके बाद कड़ाही में कटा हुआ प्याज डालें और सुनहरा होने तक भून लें.
  7. 7
    जब प्याज भुन जाए तो तेल में अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर 2-3 मिनट तक पकाने के बाद टमाटर डालकर गलने तक पकाएं. आप चाहें तो कड़ाही को ढक भी सकते हैं.
  8. 8
    जब टमाटर गल जाए तो इसमें गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, सब्जी मसाला , हल्दी, नमक डालें और तेल छोड़ने तक भूनें.
  9. 9
    फिर इसमें सोयाबीन की बड़ियां डालकर कुछ देर तक और भूनें.
  10. 10
    अब कड़ाही में एक पानी डालें और 4-5 मिनट तक ढक कर पकाएं.
  11. 11
    आंच से उतारें और धनियापत्ती से गार्निश कर गर्मागरम सोया चंक्स रोटी के साथ के साथ खाएं-खिलाएं.
  12. 12
    Tags-
  13. 13
    Spicy soya chunks recipe in hindi, soya chanks recipe, स्पाइसी सोया चंक्स
#Spicy soya chunks recipe in hindi #soya chanks recipe #स्पाइसी सोया चंक्स #soya chunks benefits #Know Benefits of Soya Beans #how to make soya chuncks curry recipe in hindi #soya bean curry recipe in hindi #soya beans recipe in hindi
View Full Version