Full Version →

भरवां बैंगन

दाल-सब्‍जी वेज

बैंगन की सब्जी बनाने के कई तरीके हैं, जिनमें से भरवां बैंगन का मसालेदार स्वाद सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है, इसकी रेसिपी अलग और बेहद आसान है...

Servings
2 - 4
★ 4.3
Rating
1245 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    बैंगन को धोकर बीच में चाकू से कट लगाकर रख दें.
  2. 2
    अब गैस पर एक कड़ाही में तेल गर्म करें, उसमें प्याज, हरी मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर, मध्यम आंच पर 5 मिनट तक एक बड़ी चम्मच से चलाते हुए भूनें.
  3. 3
    प्याज के पेस्ट का रंग हल्का सुनहरा हो जाए, तब उसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च, भुना जीर पाउडर, गरम मसाला पाउडर, अमचूर, पिसी सौंफ, धनिया पाउडर, हींग और नमक डालकर मिक्स करके 2 से 3 मिनट
  4. 4
    तक फ्राई करें.
  5. 5
    जैसे ही मसाले में से तेल अलग होता दिखने लगे तो गैस बंद कर दें.
  6. 6
    इसके बाद मसाला थोड़ा ठंडा करके, उसे चम्मच से कट लगे बैंगन में अच्छी तरह दबाकर भरें.
  7. 7
    गैस पर फिर से एक कड़ाही में तेल करके, इसमें मेथी दाना डालकर फ्राई करें, फिर एक-एक करके मसाला भरे हुए बैंगन कड़ाही में डालकर बड़ी चम्मच से चलाकर भूनें.
  8. 8
    अब कड़ाही को एक प्लेट से ढककर बैंगन को धीमी आंच पर पकाएं. करीब 15 मिनट में भरवां बैंगन नर्म होकर पक जाएंगे.
  9. 9
    जब बैंगन नर्म हो जाएं तो कड़ाही से से प्लेट हटाकर सब्जी को बड़ी चम्मच से चलाएं और मध्यम आंच पर 2 मिनट तक भूनकर गैस बंद कर दें.
  10. 10
    लजीज मसालेदार भरवां बैंगन तैयार हैं.
#bharwan baingan #stuffed brinjal #brinjal #veg #Indian food
View Full Version