भरवां बैंगन

भरवां बैंगन

बैंगन की सब्जी बनाने के कई तरीके हैं, जिनमें से भरवां बैंगन का मसालेदार स्वाद सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है, इसकी रेसिपी अलग और बेहद आसान है...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 6 बैंगन (छोटे आकार के), एक प्याज का पेस्ट, एक चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • 2 हरी मिर्च पिसी हुई, एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर, एक चम्मच धनिया पाउडर
  • 2 छोटे चम्मच सौंफ पिसी हुई, एक छोटा चम्मच जीर भुना और पिसा हुआ, एक चुटकी हींग, आधा छोटा चम्मच अमचूर पाउडर, आधा छोटा चम्मच मेथी दाना
  • स्वादानुसार नमक, तेल

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- बैंगन को धोकर बीच में चाकू से कट लगाकर रख दें.
- अब गैस पर एक कड़ाही में तेल गर्म करें, उसमें प्याज, हरी मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर, मध्यम आंच पर 5 मिनट तक एक बड़ी चम्मच से चलाते हुए भूनें.
- प्याज के पेस्ट का रंग हल्का सुनहरा हो जाए, तब उसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च, भुना जीर पाउडर, गरम मसाला पाउडर, अमचूर, पिसी सौंफ, धनिया पाउडर, हींग और नमक डालकर मिक्स करके 2 से 3 मिनट तक फ्राई करें.
- जैसे ही मसाले में से तेल अलग होता दिखने लगे तो गैस बंद कर दें.
- इसके बाद मसाला थोड़ा ठंडा करके, उसे चम्मच से कट लगे बैंगन में अच्छी तरह दबाकर भरें.
- गैस पर फिर से एक कड़ाही में तेल करके, इसमें मेथी दाना डालकर फ्राई करें, फिर एक-एक करके मसाला भरे हुए बैंगन कड़ाही में डालकर बड़ी चम्मच से चलाकर भूनें.
- अब कड़ाही को एक प्लेट से ढककर बैंगन को धीमी आंच पर पकाएं. करीब 15 मिनट में भरवां बैंगन नर्म होकर पक जाएंगे.
- जब बैंगन नर्म हो जाएं तो कड़ाही से से प्लेट हटाकर सब्जी को बड़ी चम्मच से चलाएं और मध्यम आंच पर 2 मिनट तक भूनकर गैस बंद कर दें.
- लजीज मसालेदार भरवां बैंगन तैयार हैं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (1245 ratings)
4.3 avg from 1245 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

भरवां बैंगन एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 6 बैंगन (छोटे आकार के), एक प्याज का पेस्ट, एक चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes