Full Version →

शकरकंद की सब्जी

दाल-सब्‍जी वेज

शकरकंद की सब्जी बनाना बहुत ही आसान है. यहां जानें इसकी खट्टी-मीठी और चटपटी लजीज रेसिपी...

Servings
1 - 2
★ 3.7
Rating
24 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    शकरकंद को छीलकर टुकड़ों में काट लें.
  2. 2
    गैस पर पैन में तेल गर्म करें. इसमें जीरा, राई और मेथी दाने डालकर मध्यम आंच पर फ्राई करें.
  3. 3
    जब इनका रंग बदल जाए तो पैन में करी पत्ते, हरी मिर्च और प्याज डालकर फ्राई करें.
  4. 4
    प्याज का रंग सुनहरा होने पर इसमें शकरकंद, लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर, गुड़ और नमक डालकर मिलाएं. इसे 2 मिनट तेज आंच पर पकाएं.
  5. 5
    शकरकंद को बीच-बीच में चलाते रहें. अब इसमें इमली का पेस्ट और एक बड़ा चम्मच पानी डालकर मिलाएं.
  6. 6
    इसके बाद पैन को ढक दें और शकरकंद को 2 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं.
  7. 7
    फिर पैन से ढक्कन हटाकर इसमें 1 से 2 कप पानी डालें और सब्जी को 5 तक पकाएं.
  8. 8
    अब गैस बंद कर दें. तैयार है शकरकंद की सब्जी. इसे धनिया पत्तियों से गार्निश करके रोटी और चावल के साथ सर्व करें.
#sweet potato curry #shakarkand ki sabji #sweet potato curry recipe #how to make sweet potato curry #indian veg recipes
View Full Version