शकरकंद की सब्जी

शकरकंद की सब्जी

शकरकंद की सब्जी बनाना बहुत ही आसान है. यहां जानें इसकी खट्टी-मीठी और चटपटी लजीज रेसिपी...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • एक शकरकंद उबली, एक प्याज कटा, एक हरी मिर्च कटी, एक छोटा चम्मच इमली पेस्ट, एक छोटा चम्मच गुड़ (कद्दूकस किया), एक चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/4 चम्मच जीरा पाउडर
  • 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच मेथी दाने, आधी छोटी चम्मच राई, आधा छोटा चम्मच जीरा
  • 4 करी पत्ते
  • स्वादानुसार नमक, तेल

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- शकरकंद को छीलकर टुकड़ों में काट लें.
- गैस पर पैन में तेल गर्म करें. इसमें जीरा, राई और मेथी दाने डालकर मध्यम आंच पर फ्राई करें.
- जब इनका रंग बदल जाए तो पैन में करी पत्ते, हरी मिर्च और प्याज डालकर फ्राई करें.
- प्याज का रंग सुनहरा होने पर इसमें शकरकंद, लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर, गुड़ और नमक डालकर मिलाएं. इसे 2 मिनट तेज आंच पर पकाएं.
- शकरकंद को बीच-बीच में चलाते रहें. अब इसमें इमली का पेस्ट और एक बड़ा चम्मच पानी डालकर मिलाएं.
- इसके बाद पैन को ढक दें और शकरकंद को 2 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं.
- फिर पैन से ढक्कन हटाकर इसमें 1 से 2 कप पानी डालें और सब्जी को 5 तक पकाएं.
- अब गैस बंद कर दें. तैयार है शकरकंद की सब्जी. इसे धनिया पत्तियों से गार्निश करके रोटी और चावल के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.7 (24 ratings)
3.7 avg from 24 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

शकरकंद की सब्जी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक शकरकंद उबली, एक प्याज कटा, एक हरी मिर्च कटी, एक छोटा चम्मच इमली पेस्ट, एक छोटा चम्मच गुड़ (कद्दूकस किया), एक चम्मच धनिया पाउडर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes