Full Version →

टमाटर की कढ़ी

दाल-सब्‍जी वेज

अब तक आपने दही और मट्ठे की कढ़ी का स्वाद तो चखा होगा लेकिन टमाटर की कढ़ी का टेस्ट बिल्कुल अलग और नया है. यह झटपट और आसानी से तैयार हो जाती है.

Servings
1 - 2
★ 4.1
Rating
391 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    गैस पर पैन में आधा कप पानी डालकर गर्म करें. इसमें टमाटर डालकर मध्यम आंच पर 5 से 6 मिनट तक पकाएं.
  2. 2
    बीच-बीच में टमाटर को चलाते रहें.
  3. 3
    अब गैस बंद करके टमाटर को ठंडा करें और इसे मिक्सी में पीसकर प्यूरी तैयार कर लें.
  4. 4
    इसके बाद पैन में तेल गर्म करें. इसमें राई, जीरा और करी पत्ते डालकर तड़का लगाएं.
  5. 5
    फिर पैन में हरी मिर्च, लौंग और बेसन डालकर मिक्स करें.
  6. 6
    इसे मध्यम आंच पर एक मिनट तक चलाते हुए पकाएं.
  7. 7
    फिर बेसन में हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, हींग, टमाटर प्यूरी और आधा कप पानी डालकर मिलाएं.
  8. 8
    प्यूरी के मिश्रण में एक उबाल आने के बाद मध्यम आंच पर इसे पकाएं और बीच-बीच में चलाते रहें.
  9. 9
    प्यूरी को 10 मिनट तक पकाएं. फिर इसमें गुड़ और नमक डालकर 2 मिनट पकाकर गैस बंद कर दें.
  10. 10
    तैयार है टमाटर की कढ़ी. इसे हरी धनिया पत्तियों से गार्निश करके खाने में गर्मागर्म सर्व करें.
#tamatar ki kadhi #kadhi #tamatar ki kadhi recipe in hindi #indian food recipes #kadhi recipe #how to make tamatar ki kadhi
View Full Version