Full Version →

टोमैटो पनीर

दाल-सब्‍जी वेज

पनीर की सब्जी में टमाटर का चटपटा टेस्ट बहुत लजीज लगता है. अगर अब तक आपने ये स्वाद नहीं चखा तो अब टोमैटो पनीर की रेसिपी के जरिए आजमाएं एक बेहतरीन जायका...

Servings
1 - 2
★ 4.2
Rating
192 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    मिक्सर में टमाटर, काली मिर्च, दालचीनी और लौंग एक साथ पीसकर बारीक पेस्ट तैयार करें.
  2. 2
    अब गैस पर पैन में तेल गर्म करें. इसमें सौंफ डालें.
  3. 3
    जब सौंफ तड़कने लगे तो पैन में अदरक डालकर मध्यम आंच पर 5 सैकेंड फ्राई करें.
  4. 4
    इसके बाद टमाटर का पेस्ट डालकर इसे पकाएं.
  5. 5
    जब पेस्ट से तेल अलग होता दिखने लगे तो इसमें हरी मिर्च, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, कसूरी मेथी और नमक डालकर मिलाएं.
  6. 6
    इसे 2 मिनट मध्यम आंच पर पकाएं फिर दूध डालकर मिक्स करें.
  7. 7
    जब दूध में उबाल आ जाए तो ग्रेवी में पनीर और मलाई डालकर मिलाएं.
  8. 8
    अब सब्जी को 2 मिनट मध्यम आंच पर पकाकर इसमें इलायची पाउडर डालकर मिक्स करें.
  9. 9
    इसे 2 मिनट पकाकर गैस बंद कर दें. तैयार है टोमैटो पनीर. इसे धनिया पत्तियों से गार्निश करके रोटी या नान के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
#tomato paneer #paneer recipes #tomato paneer recipe in hindi #how to make tomato paneer #easy recipe of tomato paneer
View Full Version