टोमैटो पनीर
पनीर की सब्जी में टमाटर का चटपटा टेस्ट बहुत लजीज लगता है. अगर अब तक आपने ये स्वाद नहीं चखा तो अब टोमैटो पनीर की रेसिपी के जरिए आजमाएं एक बेहतरीन जायका...
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 2 servings
- 200 ग्राम पनीर (चौकोर और मोटे टुकड़ों में कटा हुआ)
- 2 टमाटर कटे हुए
- 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुईं, कद्दूकस किया हुआ 2 चम्मच अदरक, आधा कप मलाई, आधा कप दूध
- 2 चम्मच धनिया पाउडर, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 2 छोटे चम्मच कसूरी मेथी (पिसी हुई), एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- 1/4 छोटी चम्मच सौंफ, एक दालचीनी का टुकड़ा
- 3 लौंग
- 3 से 4 काली मिर्च
- स्वादानुसार नमक, तेल
विधि
- अब गैस पर पैन में तेल गर्म करें. इसमें सौंफ डालें.
- जब सौंफ तड़कने लगे तो पैन में अदरक डालकर मध्यम आंच पर 5 सैकेंड फ्राई करें.
- इसके बाद टमाटर का पेस्ट डालकर इसे पकाएं.
- जब पेस्ट से तेल अलग होता दिखने लगे तो इसमें हरी मिर्च, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, कसूरी मेथी और नमक डालकर मिलाएं.
- इसे 2 मिनट मध्यम आंच पर पकाएं फिर दूध डालकर मिक्स करें.
- जब दूध में उबाल आ जाए तो ग्रेवी में पनीर और मलाई डालकर मिलाएं.
- अब सब्जी को 2 मिनट मध्यम आंच पर पकाकर इसमें इलायची पाउडर डालकर मिक्स करें.
- इसे 2 मिनट पकाकर गैस बंद कर दें. तैयार है टोमैटो पनीर. इसे धनिया पत्तियों से गार्निश करके रोटी या नान के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
टोमैटो पनीर एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 200 ग्राम पनीर (चौकोर और मोटे टुकड़ों में कटा हुआ) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
टोमैटो पनीर बनाने के लिए सबसे पहले 200 ग्राम पनीर (चौकोर और मोटे टुकड़ों में कटा हुआ) तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
टोमैटो पनीर बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह टोमैटो पनीर रेसिपी लगभग 1 - 2 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
टोमैटो पनीर बनाने के लिए 200 ग्राम पनीर (चौकोर और मोटे टुकड़ों में कटा हुआ) के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, टोमैटो पनीर को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
टोमैटो पनीर का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
टोमैटो पनीर एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT