Full Version →

गर्मी में सेहतमंद रहेगा ये वेजिटेबल रायता

रायता वेज

वेजिटेबल रायता में प्याज, गाजर, शिमला मिर्च और टमाटर डाला जाता है. आप चाहें तो इसमें अपनी पसंद की सब्जियां भी डाल सकते हैं. रायता बनाने के लिए ठंडी दही का इस्तेमाल करना चाहिए.

Servings
2 - 4
★ 4
Rating
3 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    वेजिटेबल रायता बनाने से पहले दही को 10-12 मिनट तक फ्रिजर में रख दें.
  2. 2
    इसके बाद एक बड़े बर्तन में दही लेकर अच्छी तरह फेंट लें.
  3. 3
    ध्यान रहे दही में एक भी गांठ नहीं रहनी चाहिए.
  4. 4
    इसके बाद दही में जीरा पाउडर, काला नमक, काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह फेंट लें.
  5. 5
    इसके बाद दही में बारी-बारी से सब्जियां डालेंगे.
  6. 6
    वेजिटेबल रायता के लिए दही में सबसे पहले प्याज, गाजर, खीरा और शिमला मिर्च डालकर मिलाएंगे.
  7. 7
    फिर इसमें टमाटर, धनिया और पुदीने की पत्तियां और इसके बाद हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  8. 8
    तैयार है वेजिटेबल रायता. सर्विंग बाउल में डालकर सर्व करें.
  9. 9
    इस रायता अपने मनपसंद पराठों के साथ खाएं. 
#how to make chilled mix vegetable raita at home recipe in hindi #how to make vegetable raita at home recipe in hindi #green vegetable raita recipe in hindi #raita for summer #summer raita recipe in hindi #how to make sabji ka raita #hari sabzi ka raita re
View Full Version