भारतीय खाने में रायते का अपना अलग महत्व है. इससे भोजन जहां स्वादिष्ट और वहीं पचने में आसानी हो जाती है. आम तौर घरों में प्याज, टमाटर, बूंदी का रायता बनता है. पर हरी प्याज का रायता इन सबसे स्वाद के मामले में काफी अलग होता है.
Servings
4
★ 5
Rating
1 rating
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
2 कप दही
2 टमाटर, बारीक काट लें
1 हरा प्याज, बारीक काट लें
1/2 कप उबले कॉर्न
स्वादानुसार नमक
स्वादानुसार काली मिर्च पाउडर
स्वादानुसार जीरा पाउडर
🍳 विधि
1
हरी प्याज का रायता बनाने के लिए सबसे पहले दही को कपड़े में बांधकर 4-5 मिनट तक लटकाकर रखें.
2
इसके बाद दही को एक बड़े कटोरे या बर्तन निकाल लें.
3
इसमें प्याज, टमाटर, कॉर्न, स्वादानुसार नमक, स्वादानुसार काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
4
आखिर में जीरा पाउडर छिड़क दें. आप चाहें तो चाट मसाला भी डाल सकते हैं.
5
हरी प्याज के रायता को ज्यादा देर तक नहीं रखना चाहिए. नहीं तो यह पानी छोड़ देगा.
6
इसमें हरी प्याज के पत्ते यानी रिंग्स भी इस्तेमाल करने होते हैं. इसलिए इन्हें फेंकें नहीं.
7
हरी प्याज के रायते के साथ पराठा या फ्राइड राइस का स्वाद बढ़ जाता है.
#how to make green onion hari pyaj ka raita at home#recipe of spring onion green onion raita#green raita recipe in hindi#how to make pyaj ka raita recipe in hindi#हरी प्याज का रायता#green onion raita recipe in hindi#kanda raita recipe in hindi