मूली और बथुए के पराठे तो स्वादिष्ट होते ही हैं, लेकिन इनका रायता भी लाजवाब होता है. इसे बनाने में बहुत ही कम समय लगता है.
Servings
4 - 6
★ 4
Rating
2 ratings
आवश्यक सामग्री
For 4 - 6
1/2 कप मूली (कद्दूकस की हुई)
1/2 कप बथुआ उबला हुआ
1 कप खट्टा दही
1/2 प्याज कटी हुई
1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1 टीस्पून उड़द की दाल
1 टीस्पून राई
1/4 टीस्पून जीरा पाउडर
1 टेबलस्पून हरा धनिया
1 टेबलस्पून ऑलिव ऑयल
🍳 विधि
1
सबसे पहले एक बर्तन में दही को अच्छी तरह से फेंट लें.
2
दूसरे बर्तन में बथुए को मैश कर मूली के साथ मिक्स करें.- बथुए और मूली के मिश्रण को दही में मिला दें.
3
मीडियम आंच पर एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें.
4
तेल के गर्म होने पर राई और उड़द की दाल डालकर तड़काएं.
5
इसमें प्याज डालकर हल्का भून लें.
6
अब जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर मिला लें और तड़के को दही में डाल दें.
7
तैयार रायते को पराठे के साथ खाएं और खिलाएं.
#raita#bathua raita#how to make bathua ka raita#how to make raita#bathue ka raita#bathua raita recipe#mooli ka raita recipe#healthy raita recipe#veg raita#radish raita#raita recipe in hindi#easy raita recipe#recipe to make healthy raddish-bathue