पराठों के साथ खाएं मूली-बथुए का स्वादिष्ट रायता

पराठों के साथ खाएं मूली-बथुए का स्वादिष्ट रायता

मूली और बथुए के पराठे तो स्वादिष्ट होते ही हैं, लेकिन इनका रायता भी लाजवाब होता है. इसे बनाने में बहुत ही कम समय लगता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • 1/2 कप मूली (कद्दूकस की हुई)
  • 1/2 कप बथुआ उबला हुआ
  • 1 कप खट्टा दही
  • 1/2 प्याज कटी हुई
  • 1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1 टीस्पून उड़द की दाल
  • 1 टीस्पून राई
  • 1/4 टीस्पून जीरा पाउडर
  • 1 टेबलस्पून हरा धनिया
  • 1 टेबलस्पून ऑलिव ऑयल

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 4 - 6
- सबसे पहले एक बर्तन में दही को अच्छी तरह से फेंट लें. 
- दूसरे बर्तन में बथुए को मैश कर मूली के साथ मिक्स करें.
- बथुए और मूली के मिश्रण को दही में मिला दें.
- मीडियम आंच पर एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें.
- तेल के गर्म होने पर राई और उड़द की दाल डालकर तड़काएं.
- इसमें प्याज डालकर हल्का भून लें.
- अब जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर मिला लें और तड़के को दही में डाल दें.
- तैयार रायते को पराठे के साथ खाएं और खिलाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (2 ratings)
4 avg from 2 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

पराठों के साथ खाएं मूली-बथुए का स्वादिष्ट रायता एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1/2 कप मूली (कद्दूकस की हुई) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes