Full Version →

बासी या बचे हुए चावल की सबसे बढ़िया डिश

राइस वेज

बचे चावल को या तो फ्राई करके खाया जाता है या फिर इडली बना ली जाता है. कुछ लोग खीर भी बनाते हैं. पर हम बता रहे हैं एक डिश के बारे में जो काफी मजेदार होती है और बचे चावल का सबसे बढ़िया इस्तेमाल भी इसमें हो जाता है.

Servings
4
★ 3.1
Rating
19 ratings

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले टमाटर को काट लें. इसका गूदा निकाल लें. प्याज को भी बारीक टुकड़ों में काट लें.
  2. 2
    शिमला मिर्च को काटकर बीच का हिस्सा निकाल लें. छोटे टुकड़ों में काट लें.
  3. 3
    हरी मिर्च को बारीक काट लें.
  4. 4
    एक बर्तन में बचे हुए चावल में टमाटर, प्याज, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, नींबू का रस, काली मिर्च पाउडर, चिली फ्लेक्स और पापड़ को चूर करके मिला लें.
  5. 5
    इसे 10-15 मिनट तक ढककर रख दें.
  6. 6
    अब एक बर्तन में बेसन, धनियापत्ती, नमक, हल्दी, लाल मिर्च, पाउडर, दही, अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
  7. 7
    फिर इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर पतला घोल तैयार कर लें. इसे 20-25 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें ताकि बेसन फूल जाए.
  8. 8
    तय समय बाद बेसन के घोल एक बार फिर से मिला लें.
  9. 9
    इसके बाद इस घोल में चावल और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  10. 10
    धीमी आंच नॉनस्टिक तवा में 1-2 चम्मच तेल डालकर गर्म करें.
  11. 11
    जैसे ही तेल गर्म हो जाए तो इसमें बड़ी कड़छी से बैटर डालकर फैला लें.
  12. 12
    4 मिनट तक मीडियम टू स्लो आंच पर पकाएं. फिर से सावधानी पूर्वक पलटकर दूसरे तरफ सेंक लें.
  13. 13
    इसी तरीके से बाकी बैटर से भी शानदार चीला तैयार कर लें.
  14. 14
    इस चीले को मनपसंद चटनी या सॉस के साथ खाएं.
#besan chawal chilla recipe in hindi #best snacks of left tover rice #left over rice recipe in hindi #how to make left over rice moonglet recipe #how to make left over rice chilla recipe in hindi #बचे चावल का चीला बनाने की विधि #बचे चावल से क्या-क्या बनाएं
View Full Version