पिलाफ एक ऐसी डिश है जिसमें चावल को किसी भी स्टॉक के साथ पकाया जाता है. यह वेज और नॉन-वेज दोनों तरीकों से बनता है. पकवानगली में जानें इसे बनाने का तरीका.
Servings
2 - 4
★ 5
Rating
2 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
1 बड़ा चम्मच मक्खन
1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
1 तेजपत्ता
1 छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर, चुटकीभर चीनी
2 कप ब्राउन राइस (2 घंटे से भिगोया हुआ)
4 कप वेजिटेबल स्टॉक, नमक स्वादानुसार
1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, तेल आवश्यकतानुसार
🍳 विधि
1
ब्राउन राइस पिलाफ बनाने के लिए सबसे पहले गहरे तले वाली कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखें.
2
तेल के गर्म होते ही प्याज डालें और कड़छी से चलाते हुए हल्का भून लें. (हेल्दी ब्राउन राइस)
3
प्याज के थोड़ा सा भुनते ही तेजपत्ता, दालचीनी पाउडर और चीनी मिलाएं. (अंकुरित दाल वाले ब्राउन राइस)
4
अब मिश्रण के ब्राउन (कैरामैलाइज्ड) होने तक पकाएं.
5
भिगोया हुआ ब्राउन राइस, नमक और काली मिर्च डालकर कड़छी से चलाते हुए अच्छे से मिलाएं. (लेमन ब्राउन राइस)
6
से 3 मिनट तक पकाने के बाद स्टॉक डाले और ढककर लगभग 5 से 10 मिनट तक पकाएं और तय समय के बाद आंच बंद कर दें. (राजस्थान का स्पेशल जयपुरिया मेवा पुलाव)
7
तैयार है ब्राउन राइस पिलाफ. मक्खन मिलाकर गर्मागर्म सर्व करें.
8
नोट:
9
अगर आप नॉन-वेजिटेरियन हैं तो चिनक स्टॉक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
10
बिल्कुल ही सिंपल खाना चाहते हैं तो सादा पानी भा डाल सकते हैं.
11
पानी की मात्रा का सही ध्यान रखें क्योंकि व्हाइट राइस की तुलना में ब्राउन राइस को पकने में ज्यादा समय लगता है.
12
फोटो: www.myrecipes.com
#pilaf#broth#brown rice#stock#brown rice pilaf recipe in hindi pakwangali#butter#vegetarian dish#vegetable stock#non-vegetarian dish#chicken stock#lemon brown rice#healthy brown rice#brown bread poha#thai green rice#curd rice#heeng jeera mas