ब्राउन राइस पिलाफ

ब्राउन राइस पिलाफ

पिलाफ एक ऐसी डिश है जिसमें चावल को किसी भी स्टॉक के साथ पकाया जाता है. यह वेज और नॉन-वेज दोनों तरीकों से बनता है. पकवानगली में जानें इसे बनाने का तरीका.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 बड़ा चम्मच मक्खन
  • 1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • 1 तेजपत्ता
  • 1 छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर, चुटकीभर चीनी
  • 2 कप ब्राउन राइस (2 घंटे से भिगोया हुआ)
  • 4 कप वेजिटेबल स्टॉक, नमक स्वादानुसार
  • 1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, तेल आवश्यकतानुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- ब्राउन राइस पिलाफ बनाने के लिए सबसे पहले गहरे तले वाली कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखें.
- तेल के गर्म होते ही प्याज डालें और कड़छी से चलाते हुए हल्का भून लें. (हेल्‍दी ब्राउन राइस)
- प्याज के थोड़ा सा भुनते ही तेजपत्ता, दालचीनी पाउडर और चीनी मिलाएं. (अंकुरित दाल वाले ब्राउन राइस)
- अब मिश्रण के ब्राउन (कैरामैलाइज्ड) होने तक पकाएं.
- भिगोया हुआ ब्राउन राइस, नमक और काली मिर्च डालकर कड़छी से चलाते हुए अच्छे से मिलाएं. (लेमन ब्राउन राइस)
- 2 से 3 मिनट तक पकाने के बाद स्टॉक डाले और ढककर लगभग 5 से 10 मिनट तक पकाएं और तय समय के बाद आंच बंद कर दें. (राजस्थान का स्पेशल जयपुरिया मेवा पुलाव)
- तैयार है ब्राउन राइस पिलाफ. मक्खन मिलाकर गर्मागर्म सर्व करें.

नोट:
- अगर आप नॉन-वेजिटेरियन हैं तो चिनक स्टॉक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
- बिल्कुल ही सिंपल खाना चाहते हैं तो सादा पानी भा डाल सकते हैं.
- पानी की मात्रा का सही ध्यान रखें क्योंकि व्हाइट राइस की तुलना में ब्राउन राइस को पकने में ज्यादा समय लगता है.

फोटो: www.myrecipes.com

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
5 (2 ratings)
5 avg from 2 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ब्राउन राइस पिलाफ एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 बड़ा चम्मच मक्खन और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes