Full Version →

आलू राइस

राइस वेज

आलू की सब्जी तो आपने बहुत बार बनाई होगी, अब बनाएं इससे आलू राइस. पकवानगली में जानें इसे बनाने का तरीका.

Servings
2 - 4
★ 2.9
Rating
7 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    आलू राइस बनाने के लिए सबसे पहले धीमी आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
  2. 2
    तेल के गरम होते ही साबुत धनिया, चना दाल, उड़द दाल, सूखी लाल मिर्च और इमली का गूदा डालकर अच्छे से भूनें और आंच बंद कर दें. (वेज मुगलई पुलाव विद फ्राइड ब्रेड)
  3. 3
    मसाला भुनने के बाद इसे कटोरी में निकालकर ठंडा कर लें और ठंडाकर मिक्सर जार में डालकर सूखा दरदरा पीस लें. पाउडर मसाला तैयार है. (बनाइए चावल की नई डिश गार्लिक राइस)
  4. 4
    अब दोबारा एक पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रखें. (बेबी कॉर्न पुलाव)
  5. 5
    तेल के गरम होते ही राई डालकर भूनें.
  6. 6
    राई के चटकते ही उड़द दाल, चना दाल, तैयार पाउडर मसाला, करी पत्ता, गरम मसाला, हल्दी, मैश्ड आलू डालकर भूनें.
  7. 7
    (शिमला मिर्च पुलाव)
  8. 8
    उबले हुए चावल और नमक मिलाएं. कड़छी से चलाते हुए अच्छे से मिक्स कर लें और तीन से चार मिनट बाद आंच बंद कर दें.
  9. 9
    (पनीर फ्राइड राइस)
  10. 10
    तैयार है गर्मागर्म आलू राइस. रायते और अचार के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
  11. 11
    नोट:
  12. 12
    आप चाहें तो आलू मैश कर डालने के साथ-साथ बेबी पोटैटो भी डाल सकते हैं.
  13. 13
    प्याज खाना पसंद है तो चावल छौंकते समय प्याज का तड़का भी लगा लें.
#aalu #potatoes #cooked rice #indian kitchen #indian recipe #how to make aalu rice recipe in hindi #vadi chawal #paneer panir tawa pulao #schezwan rice #brown rice pilaf #chettinad mushroom biryani #pao bhaji masala rice #tomato mexican pulao #thai green
View Full Version