आलू राइस

आलू राइस

आलू की सब्जी तो आपने बहुत बार बनाई होगी, अब बनाएं इससे आलू राइस. पकवानगली में जानें इसे बनाने का तरीका.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • मसाला पाउडर बनाने के लिए, एक छोटा चम्मच साबुत धनिया, दो बड़ा चम्मच चने की दाल, दो बड़ा चम्मच उड़द दाल, पांच से छह सूखी लाल मिर्च, एक बड़ा चम्मच इमली का गूदा, तेल तलने के लिए, राइस छौंकने के लिए, दो से तीन कप उबले हुए चावल, तीन उबले हुए आलू (मैश किए हुए), एक छोटा चम्मच राई, पांच से छह करी पत्ता, एक छोटी चम्मच हल्दी, एक छोटा चम्मच गरम मसाला, एक बड़ा चम्मच उड़द दाल, एक बड़ा चम्मच चने की दाल, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- आलू राइस बनाने के लिए सबसे पहले धीमी आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
- तेल के गरम होते ही साबुत धनिया, चना दाल, उड़द दाल, सूखी लाल मिर्च और इमली का गूदा डालकर अच्छे से भूनें और आंच बंद कर दें. (वेज मुगलई पुलाव विद फ्राइड ब्रेड)
- मसाला भुनने के बाद इसे कटोरी में निकालकर ठंडा कर लें और ठंडाकर मिक्सर जार में डालकर सूखा दरदरा पीस लें. पाउडर मसाला तैयार है. (बनाइए चावल की नई डिश गार्लिक राइस)
- अब दोबारा एक पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रखें. (बेबी कॉर्न पुलाव)
- तेल के गरम होते ही राई डालकर भूनें.
- राई के चटकते ही उड़द दाल, चना दाल, तैयार पाउडर मसाला, करी पत्ता, गरम मसाला, हल्दी, मैश्ड आलू डालकर भूनें.
(शिमला मिर्च पुलाव
)
- उबले हुए चावल और नमक मिलाएं. कड़छी से चलाते हुए अच्छे से मिक्स कर लें और तीन से चार मिनट बाद आंच बंद कर दें.
(पनीर फ्राइड राइस
)
- तैयार है गर्मागर्म आलू राइस. रायते और अचार के साथ गर्मागर्म सर्व करें.

नोट:
- आप चाहें तो आलू मैश कर डालने के साथ-साथ बेबी पोटैटो भी डाल सकते हैं.
- प्याज खाना पसंद है तो चावल छौंकते समय प्याज का तड़का भी लगा लें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
2.9 (7 ratings)
2.9 avg from 7 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

आलू राइस एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे मसाला पाउडर बनाने के लिए, एक छोटा चम्मच साबुत धनिया, दो बड़ा चम्मच चने की दाल, दो बड़ा चम्मच उड़द दाल, पांच से छह सूखी लाल मिर्च, एक बड़ा चम्मच इमली का गूदा, तेल तलने के लिए, राइस छौंकने के लिए, दो से तीन कप उबले हुए चावल, तीन उबले हुए आलू (मैश किए हुए), एक छोटा चम्मच राई, पांच से छह करी पत्ता, एक छोटी चम्मच हल्दी, एक छोटा चम्मच गरम मसाला, एक बड़ा चम्मच उड़द दाल, एक बड़ा चम्मच चने की दाल, नमक स्वादानुसार और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes