प्लेन राइस से तो आपने बहुत बार फ्राइड राइस बनाया होगा. अब ट्राई करें ब्राउन राइस से फ्राइड राइस बनाने की. आपको पता भी नहीं चलेगा कि यह ब्राउन राइस से बनी डिश है.
Servings
2 - 4
★ 4
Rating
1 rating
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
एक कप ब्राउन राइस (भिगोया हुआ), तीन-चार साबुत काली मिर्च, दो तेजपत्ता, दो-तीन इलायची, दालचीनी का एक टुकड़ा, एक प्याज (बारीक कटा हुआ), एक टमाटर (बारीक कटा हुआ), एक छोटा चम्मच चाट मसाला, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक बड़ा चम्मच गरम मसाला पाउडर, दो बड़ा चम्मच पानी, नमक स्वादानुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में ब्राउन राइस डालें और पैन को 10 से 15 मिनट तक ढककर चावल उबाल लें. आंच बंद कर दें.
2
चावल का पानी छानकर एक प्लेट पर फैला लें.
3
मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गरम करने के लिए रखें.
4
तेल के गरम होते ही तेजपत्ता , साबुत काली मिर्च, दालचीनी और इलायची डालकर भूनें.
5
प्याज डालें और कड़छी से चलाते हुए लगातार भूनें.
6
प्याज के हल्का सुनहरा होते ही टमाटर और थोड़ा सा नमक डालकर भूनें.
7
टमाटर के सॉफ्ट होते ही चाट मसाला , लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला मिलाएं.
8
मसाले को अच्छे से भूनने के लिए दो बड़ा चम्मच पानी डालें.
9
जैसे ही मसाला सही से भुन जाए, चावल और नमक डालकर कड़छी चलाते हुए अच्छी तरह से मिक्स कर लें. तीन से चार मिनट बाद आंच बंद कर दें.
10
रोस्टेड काजू, भुनी हुई प्याज और भुने हुए लहसुन से गार्निश कर चटनी के साथ सर्व करें.
#rice#brown rice#indian kitchen#indian recipe#brown rice pilaf#how to make brown rice fried rice recipe in hindi#heeng jeera masala rice#onion fried rice#pav bhaji masala rice#lemon rice#schezwan rice#thai green rice#gajar matar fried rice