Full Version →

ऐसे बनाइए चना मसाला राइस

राइस वेज

अगर आप सिंपल चावल खाकर बोर हो चुके हैं तो अब इसे दें एक नया अंदाज. काले चने के साथ मिक्स कर बनाइए चना मसाला राइस. यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ठ लगता है.

Servings
2 - 4
★ 3.8
Rating
4 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले मीडियम आंच में एक प्रेशर कूकर में चावल और पानी डालकर चावल को एक सीटी में पका लें और आंच बंद कर दें.
  2. 2
    अब एक पैन में घी डालकर गर्म करें.
  3. 3
    इसमें काली मिर्च, जीरा, तेजपत्ता, दाल चीनी डालकर भूनें.
  4. 4
    फिर इसमें अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर पकाएं.
  5. 5
    अब इसमें प्याज डालें और सुनहरा होने तक भूनें.
  6. 6
    सुनहरा होने के बाद इसमें टमाटर डालकर 3-4 मिनट तक पकाएं.
  7. 7
    लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और चना मसाला मिलाएं.
  8. 8
    काले चने डालकर अच्छे से मिक्स कर 2-3 मिनट तक पकाएं.
  9. 9
    अब इसमें चावल, नमक और अमचूर पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करें.
  10. 10
    3 मिनट तक भूनने के बाद आंच बंद कर दें.
  11. 11
    इसे सर्विंग बाउल में निकालकर उपर से हरा धनिये से गार्निश कर सर्व करें.
#how to make chana masala rice recipe in hindi #indian kitchen #indian recipe #chana masala rice #holi special #kale chane
View Full Version