ऐसे बनाएं कॉर्न-मशरूम बिरयानी, खाने में लगेगी स्वादिष्ट
बिरयानी का नाम सुनते ही सबके चेहरे पर खुशी आ जाती है. बिरयानी के पारंपरिक स्वाद से हटकर बनाएं कॉर्न-मशरूम बिरयानी की लजीज रेसिपी...
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
- 500 ग्राम बासमती चावल, भिगोया हुआ
- 450 ग्राम कॉर्न के दाने
- 12 मशरूम, चार हिस्सों में कटे हुए
- 2 बड़े चम्मच तेल
- 2 तेज पत्ता
- 1 टुकड़ा दालचीनी
- 7 से 8 काली मिर्च
- 7 से 8 लौंग
- 4 से 5 छोटी इलाईची
- 1/2 छोटा चम्मच जीरा
- 2 प्याज स्लाइस किए हुए
- 1/4 छोटा चम्मच हल्दी का पाउडर
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 छोटा चम्मच लहसुन का पेस्ट
- 1 छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट
- 1/4 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
- 4 से 5 पुदीने के पत्ते, नमक स्वादानुसार
- 1/4 कप दही, थोड़ी सी केसर
🍳 विधि
-
1
कूकर में तेल गरम करें और उसमें तेज पत्ते दालचीनी, काली मिर्च, लौंग, छोटी इलायची और जीरा डालकर भूनें.
-
2
जब मसाले चटकने लगे तब उसमें प्याज डालकर नरम होने तक भूनें.
-
3
अब उसमें मशरूम, नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, लहसुन-अदरक का पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
-
4
कॉर्न डालकर इसे ढककर पकने दें.
-
5
चावल को पानी में से निकालकर कूकर में डालें.
-
6
पुदिने के पत्ते और पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएं और फिर उसमें दही, केसर और गरम मसाला पाउडर डालकर ढक कर पकाएं जबतक चावल पक जाए.
-
7
कॉर्न-मशरूम बिरयानी तैयार है. अपनी पसंद की चटनी और रायते के साथ गरमागर्म सर्व करें.
#Mushroom Biryani recipe
#Mushroom Biryani recipe in Hindi
#Veg Biryani recipe
#Home made Veg Biryani recipe
#Chicken Curry pulao