Full Version →

दाल सब्जी बिरयानी

राइस

पुलाव से हटकर चावल से कुछ बनाना चाहते हैं तो दाल सब्जी बिरयानी बढ़िया डिश हो सकती है. जानें इसे बनाने का तरीका...

Servings
1 - 2
★ 3.6
Rating
53 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    खसखस को पानी में भिगो लें फिर पीसकर पेस्ट बना लें.
  2. 2
    चावल और दाल को पानी से धोकर अलग-अलग भिगोकर रख लें.
  3. 3
    गोभी और मटर के दानों को 7 मिनट तक भाप में पका लें. इसके लिए आप इडली मेकर का इस्तेमाल कर सकते हैं.
  4. 4
    एक बर्तन में चावल और 5 कप पानी डालकर 80 पर्सेंट तक पक जाने तक उबाल लें. इसके बाद छलनी से छानकर चावल अलग कर लें.
  5. 5
    अब केसर को 2 चम्मच गरम दूध में भिगोकर रख लें.
  6. 6
    एक कड़ाही में तेल या घी डालकर गरम होने के लिए रखें. तेल गरम होने के बाद इसमें प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनकर निकाल लें.
  7. 7
    बचे हुए तेल में अदरक-लहसुन का पेस्ट डाल कर भूनें फिर टमाटर डालें और 2 मिनट तक भूने. इसके बाद धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और खसखस का पेस्ट डाल के तेल छोड़ने तक भूनें.
  8. 8
    मसाले में दाल और आधा कप पानी डालकर गलने तक पकाएं.
  9. 9
    फिर इसमें पहले से पकी हुई सब्जियां और गरम मसाला डालें और 10 सेकेंड तक भूनकर इसे गैस से उतार लें.
  10. 10
    अब एक फ्राई पैन में नीचे भुना हुआ प्याज डालें, फिर इसपर आधा चावल फैलाएं.
  11. 11
    अब दाल और सब्जियों का मिश्रण डालें फिर ऊपर बाकी बचा चावल फैला लें.
  12. 12
    इसके बाद भुना हुआ प्याज डालकर ऊपर से दो चम्मच केसर वाला दूध डालकर ढक्कन बंद कर दें. 5-7 मिनट तक मध्यम आंच में पकाएं. बिरयानी तैयार है.
  13. 13
    धनिया पत्ती से गार्निश कर मनपसंद रायते के साथ सर्व करें.
#dal sabzi biryani #dal sabji biryani #aloo dum biryani #veg biryani #paneer biryani #indian kitchen #indian #recipes #rice recipes #how to make dal sabji biryani recipe in hindi
View Full Version