ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 2 servings
- 1 चौथाई कप मसूर दाल
- 1 कप बिरयानी का चावल, आधा कप गोभी, छोटे टुकड़ों में कटी हुई
- 1 चौथाई कप मटर के दाने
- 2 टमाटर, कद्दूकस किए हुए
- 2 प्याज स्लाइस में कटे हुए
- 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- 1 छोटा चम्मच गरम मसाला
- 2 छोटा चम्मच खसखस
- 1 चुटकी केसर
- 3 बड़े चम्मच घी या तेल
- स्वादानुसार नमक
- 2 चम्मच दूध
विधि
- चावल और दाल को पानी से धोकर अलग-अलग भिगोकर रख लें.
- गोभी और मटर के दानों को 7 मिनट तक भाप में पका लें. इसके लिए आप इडली मेकर का इस्तेमाल कर सकते हैं.
- एक बर्तन में चावल और 5 कप पानी डालकर 80 पर्सेंट तक पक जाने तक उबाल लें. इसके बाद छलनी से छानकर चावल अलग कर लें.
- अब केसर को 2 चम्मच गरम दूध में भिगोकर रख लें.
- एक कड़ाही में तेल या घी डालकर गरम होने के लिए रखें. तेल गरम होने के बाद इसमें प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनकर निकाल लें.
- बचे हुए तेल में अदरक-लहसुन का पेस्ट डाल कर भूनें फिर टमाटर डालें और 2 मिनट तक भूने. इसके बाद धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और खसखस का पेस्ट डाल के तेल छोड़ने तक भूनें.
- मसाले में दाल और आधा कप पानी डालकर गलने तक पकाएं.
- फिर इसमें पहले से पकी हुई सब्जियां और गरम मसाला डालें और 10 सेकेंड तक भूनकर इसे गैस से उतार लें.
- अब एक फ्राई पैन में नीचे भुना हुआ प्याज डालें, फिर इसपर आधा चावल फैलाएं.
- अब दाल और सब्जियों का मिश्रण डालें फिर ऊपर बाकी बचा चावल फैला लें.
- इसके बाद भुना हुआ प्याज डालकर ऊपर से दो चम्मच केसर वाला दूध डालकर ढक्कन बंद कर दें. 5-7 मिनट तक मध्यम आंच में पकाएं. बिरयानी तैयार है.
धनिया पत्ती से गार्निश कर मनपसंद रायते के साथ सर्व करें.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
दाल सब्जी बिरयानी एक लोकप्रिय राइस रेसिपी है, जिसे 1 चौथाई कप मसूर दाल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
दाल सब्जी बिरयानी बनाने के लिए सबसे पहले 1 चौथाई कप मसूर दाल तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
दाल सब्जी बिरयानी बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह दाल सब्जी बिरयानी रेसिपी लगभग 1 - 2 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
दाल सब्जी बिरयानी बनाने के लिए 1 चौथाई कप मसूर दाल के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, दाल सब्जी बिरयानी को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
दाल सब्जी बिरयानी का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
दाल सब्जी बिरयानी एक लोकप्रिय इंडियन राइस रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT