ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 2 कप पालक, ताजी
- 2 मध्यम आलू, उबले हुए, तीन चौथाई कप हरी मटर के दाने
- 1 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई, आधा छोटा चम्मच अदरक, कद्दूकस किया हुआ
- 2 बड़ा चम्मच हरा धनिया, बारीक कटा हुआ, एक चुटकी हल्दी पाउडर, एक चौथाई छोटा चम्मच, गरम मसाला पाउडर, तीन चौथाई चम्मच, आमचूर, ढाई बड़े चम्मच भुना हुआ बेसन
- 3 बड़े चम्मच ब्रेडक्रम्ब्स, नमक स्वाद अनुसार, आवश्यकतानुसार तेल
विधि
- पालक को गरम पानी में 2-3 मिनट तक उबालकर छलनी से छान लें और तुरंत ही ठंडे पानी में डाल दें. 1 मिनट के बाद इसे पानी से निकाल लें और काट लें.
- अब मध्यम आंच पर एक पैन में एक छोटा चम्मच तेल डालकर गरम करें. इसमें हरी मटर के दाने, पालक और नमक डालें.
- चम्मच से चलाते हुए पालक और हरी मटर के मिश्रण को सूखा होने तक पकाएं. इसमें 3-4 मिनट लगेंगे. पालक और मटर में कितना पानी है इस हिसाब से पकने का समय लगेगा. हरा धनिया और चुटकीभर हल्दी पाउडर डालें और अच्छी तरह मिला लें. गैस बंद कर दें व मिश्रण को कुछ मिनट के लिए ठंडा होने दें.
- अब मिश्रण, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी जार में पीसकर पेस्ट बना लें.
- इसके बाद एक मध्यम कटोरे में उबले हुए आलू को मसल लें फिर इसमें पीसी हुए हरी पेस्ट गरम मसाला पाउडर, आमचूर पाउडर, भुना हुआ बेसन, ब्रेडक्रम्ब्स और स्वाद अनुसार नमक डालें.
- सभी सामग्री को मिला लें और चख लें. अगर जरूरत लगे तो स्वादानुसार नमक और आमचूर पाउडर मिला लें. अगर मिश्रण ज्यादा चिपचिपा लगे तो इसमें ब्रेडक्रम्बस डालकर मिला लें.
- अब हथेली पर तेल लगाकर मिश्रण को 8 समान हिस्सों में बांट लें. हर एक भाग के गोले बना लें. इन्हें हथेली के बीच में हल्के से दबाकर टिक्की बना लें.
- अब गैस पर एक नॉन-स्टिक पैन में मध्यम आंच पर 1-2 बड़े चम्मच तेल गरम होने के लिए रखें. जब तवा मध्यम गर्म हो जाए तब इसमें 2-3 टिक्की सेकने के लिए रखें. जब टिक्की की नीचे की सतह हल्के सुनहरा होने लगे तब तक सेकें. इसमें करीब 2-3 मिनट का समय लगेगा.
- टिक्की को पलट लें और दूसरे साइड भी सुनहरा होने तक सेक लें. इसमें करीब 1-1.5 मिनट का समय लगेगा.
- कबाब को एक थाली में निकाल लें.
- एेसे ही सभी टिक्की को सेंक लें.
- पालक मटर कबाब को टोमैटो केचअप, दही और चटनी के साथ सर्व करें.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
पालक मटर कबाब एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप पालक, ताजी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
पालक मटर कबाब बनाने के लिए सबसे पहले 2 कप पालक, ताजी तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
पालक मटर कबाब बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह पालक मटर कबाब रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
पालक मटर कबाब बनाने के लिए 2 कप पालक, ताजी के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, पालक मटर कबाब को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
पालक मटर कबाब का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
पालक मटर कबाब एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT