Full Version →

लंच या डिनर में बनाएं हरी लहसुन का सिंधी पुलाव

राइस वेज

सिंधियों में हरी लहसुन के पुलाव को 'साई थूम जो पुलाव' कहा जाता है. चूंकी सर्दियों में हरी लहसुन की आवक काफी बढ़ जाती है और इसकी तासीर काफी गर्म होती है, इसलिए हरी लहसुन के साथ मेथी और मटर मिक्स पुलाव बनाने से यह स्वादिष्ट होने के साथ हल्दी भी हो जाता है.

Servings
1 - 2
★ 1
Rating
1 rating

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले हरी लहसुन का सफेद हिस्सा अलग कर इन्हें छटा-छोटा काट लें.
  2. 2
    फिर बचे हुए हरे पत्तों को छोटा-छोटा काट लें.
  3. 3
    मीडियम आंच पर भगोने में तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें.
  4. 4
    तेल के गरम होने पर इसमें कटा हुआ लहसुन का हिस्सा हल्का सुनहरा होने तक भून लें.
  5. 5
    लहसुन के सुनहरा होने पर इसमें जरूरत के अनुसार पानी डालकर उबाल आने तक पकाएं.
  6. 6
    अब मेथी, मटर, चावल, हरी मिर्च, गरम मसाला, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिक्स कर लें.
  7. 7
    भगोने को आधा ढककर चावल पकाएं. इसलिए इससे पानी भगोने के बाहर नहीं आएगा.
  8. 8
    चावल पकाते समय बीच में एक बार कडछी से चला दें.
  9. 9
    जब चावल पूरी तरह पक जाए तब गैस बंद कर दें.
  10. 10
    मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रखें.
  11. 11
    इसमें जीरा डालकर तड़काएं और तुरंत पुलाव पर डालकर मिक्स कर दें.
  12. 12
    तैयार है हरी लहसुन का पुलाव. इसे तले हुए आलू और फ्राइड हरी मिर्च के साथ सर्व करें.
#hari lehsun ka pulav #easy hari lehsun ka pulav #tasty hari lehsun ka pulav #home made hari lehsun ka pulav #hari lehsun ka pulav bnae vidhi #hari lehsun ka pulav in hindi #how to make hari lehsun ka pulav
View Full Version