Full Version →

लंच या डिनर में बनाएं कॉर्न काजू पुलाव

राइस वेज

आपने पुलाव तो कई तरह से बनाकर खाया होगा, लेकिन कॉर्न काजू पुलाव का स्वाद बेहद लाजवाब होता है. इसे एक बार खाने के बाद आप भी इसके फैन हो जाएंगे.

Servings
1 - 2
★ 5
Rating
3 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले एक बर्तन में पानी डालकर 30 मिनट के लिए चावल भिगोकर रख दें.
  2. 2
    इसके बाद मीडियम आंच पर प्रेशर कूकर में घी डालकर गरम करने के लिए रख दें.
  3. 3
    घी के गरम होने पर इसमें काजू फ्राई कर प्लेट पर निकाल कर अलग रख लें.
  4. 4
    अब हरी इलायची, बड़ी इलायची, लौंग, तेजपत्ता और दालचीनी डालकर भून लें.
  5. 5
    मसालों के भुनते ही प्याज और टमाटर डालकर सुनहरा होने तक भूनें.
  6. 6
    इसमें गाजर, कॉर्न और शिमला मिर्च डालकर सब्जियों को पकाएं.
  7. 7
    सब्जियों के हल्का पकने पर इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला मिलाकर 2 मिनट तक भून लें.
  8. 8
    तय समय के बाद चावल का पानी छानकर कूकर में चावल, नमक, डेढ़ गिलास पानी और काजू डालकर मिलाएं और कूकर का ढक्कन बंद कर 2 सीटी आने तक पकाएं.
  9. 9
    सीटी आने के बाद आंच बंद कर दें.
  10. 10
    कूकर का प्रेशर खत्म होने पर ढक्कन खोलकर पुलाव प्लेट पर निकाल लें.
  11. 11
    तैयार है कॉर्न काजू पुलाव. दही या हरी चटनी के साथ गरमागरम सर्व करें.
#kaju corn pulav #easy kaju corn pulav #tasty kaju corn pulav #home made kaju corn pulav #kaju corn pulav bnae vidhi #kaju corn pulav in hindi #how to make kaju corn pulav in hindi #how to make kaju corn pulav
View Full Version