Full Version →

लंच में बनाएं काजू मटर पुलाव

राइस वेज

काजू मटर पुलाव में बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है. यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं.

Servings
1 - 2
★ 3.2
Rating
5 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले एक बर्तन में पानी डालकर 30 मिनट के लिए चावल भिगोकर रख दें.
  2. 2
    इसके बाद मीडियम आंच पर प्रेशर कूकर में घी डालकर गरम करने के लिए रख दें.
  3. 3
    घी के गरम होने पर इसमें कुछ काजू भूनकर अलग निकाल लें.
  4. 4
    अब उसी घी में हरी इलायची, लौंग और दालचीनी डालकर भूनें.
  5. 5
    मसालों के भुनते ही लहसुन और प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें.
  6. 6
    अब हल्दी पाउडर, गाजर, मटर और टमाटर डालकर सब्जियों को पकाएं.
  7. 7
    इसके बाद चावल का पानी छान लें.
  8. 8
    फिर कूकर में बचे हुए काजू, चावल, नमक, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और डेढ़ गिलास पानी डालकर मिलाएं.
  9. 9
    कूकर का ढक्कन बंद कर 2 सीटी आने तक पकाएं.
  10. 10
    सीटी आने के बाद आंच बंद कर दें.
  11. 11
    कूकर का प्रेशर खत्म होने पर ढक्कन खोलकर पुलाव को प्लेट पर निकाल लें.
  12. 12
    तैयार है काजू मटर पुलाव. फ्राइड काजू और हरा धनिया डालकर सर्व करें.
#kaju matar pulao #easy kaju matar pulao #tasty kaju matar pulao #home made kaju matar pulao #kaju matar pulao bnae vidhi #kaju matar pulao in hindi #how to make kaju matar pulao in hindi #how to make kaju matar pulao
View Full Version